'बंगाल में जानबूझकर हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है', दिलीप घोष ने रामनवमी हिंसा में HC के हस्तक्षेप की सराहना की
Edited By Gyanendra Sharma

Benga Dilip Ghosh
Edited By Gyanendra Sharma

Benga Dilip Ghosh
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर “जानबूझकर हमला” किया जा रहा है। उन्होंने कहा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार समस्या के समाधान का प्रयास नहीं कर रही है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रामनवमी समारोह के दौरान हावड़ा और दलखोला जिलों और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा है।
घोष ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि बंगाल में जानबूझकर हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है। सरकार इस मुद्दे को हल नहीं कर रही है, इसलिए अदालत ने एनआईए जांच के निर्देश दिए हैं। इससे पहले, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनाम की अगुवाई वाली एक पीठ ने राज्य पुलिस को आदेश दिया कि वह मामले के कागजात केंद्र सरकार को सौंपे ताकि एनआईए अपनी जांच शुरू कर सके।
इससे पहले, कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा था कि रामनवमी उत्सव के दौरान हावड़ा जिले में हिंसा पूर्व नियोजित प्रतीत होती है और यह कि पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा खुफिया जानकारी जुटाने में विफलता थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: