नई दिल्ली: कर्नाटक में एक हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से शादी कर ली। इसकी खबर के बाद हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नवदंपति के घर पर हमला कर दिया। घटना के एक हफ्ते बाद दंपति सब रजिस्ट्रार के ऑफिस में पहुंचा और शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान नवदंपति ने कहा कि हम धर्मांतरण नहीं कर रहे हैं।
शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे चिक्कमगलुरु निवासी जाफर और चैत्र ने बताया कि हिंदूवादी संगठन ने यह कहते हुए हमला किया था कि मामला लव जिहाद का है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 24 साल के जाफर ने बताया कि चैत्र मेरी पड़ोसी है और हम दोनों बचपन के दोस्त हैं।
जाफर ने कहा- चैत्रा नहीं बदलेगी अपना धर्म
जाफर ने बताया कि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और तीन साल पहले हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपना धर्म बदलने जा रही है। हम एक साथ रहना चाहते हैं और अपनी प्रथाओं का पालन करेंगे। हमारी शादी को लेकर दोनों परिवार खुश हैं।
जाफर ने बताया कि उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और पेशे से ड्राइवर है। साथ ही अपने पिता की लकड़ी के कारोबार में भी मदद करता है। वहीं, चैत्रा ने 10वीं तक पढ़ाई की है और वह अनुसूचित जाति (एससी) से है और अपनी मां के साथ रहती है।
अभी पढ़ें – Chandigarh University: 19 और 20 सितंबर को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बंद रहेगी
चैत्रा ने पूछा- वे कौन होते हैं, हमें हुक्म देने वाले
बजरंग दल के हमले को लेकर चैत्र ने कहा कि वे कौन होते हैं जो हमें हुक्म देते हैं? शादी करना हमारी इच्छा है। वे कौन होते हैं जो सवाल करते हैं और हमें बताते हैं कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए? क्या अनुसूचित जाति की लड़कियां अपनी मर्जी से शादी नहीं कर सकतीं?
उधर, दंपति पर हमले की घटना के बाद चिक्कमगलुरु के बसवनहल्ली पुलिस स्टेशन में जाफर की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद चार लोगों शमा, गुरु, प्रसाद और पार्थीभान को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि चारों लोगों को जमानत भी मिल गई है। चैत्रा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के मद्देनजर दलित संगठन नवदंपति को बचाने के लिए आगे आए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जम्म-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, 25 MLA के अल्टीमेटम के बीच सैयद रुहुल्लाह कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान
2 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
55 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines