Assam News : असम में भू माफिया का बोलबाला है। लैंड माफिया द्वारा अक्सर घर और जमीन पर कब्जा करने की खबरें आती रहती हैं। पुलिस भी पीड़िता को मदद नहीं करती है। राज्य से आज एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित महिला सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सामने रोने लगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंड माफिया को नहीं छोड़ेंगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को एक वीडिया जारी किया। वीडियो का स्रोत असम सीएम बताया गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सामने एक महिला पहुंच गई। उस पीड़िता के हाथ में एक कागज था और वह रो रही थी। इस दौरान महिला ने मुख्यमंत्री को अपना शिकायत पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें : असम के सीएम सरमा का कांग्रेस पर तंज, बोले- भाजपा के लिए स्टार प्रचारक हैं राहुल गांधी
महिला ने रो-रोकर सुनाई अपनी पीड़ा
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शिकायत पत्र लेकर महिला से कहा कि पहले चुप हो जाओ। इसके बाद पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने मेरे घर पर अवैध कब्जा कर लिया है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। हमलोग काफी परेशान हैं।
यह भी पढ़ें : Video: असम में UCC, सांसद बदरुद्दीन अजमल भड़के; बताया लोकसभा में भाजपा की हार
सीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंप दिया। इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने उस महिला को भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि हम लैंड माफिया को नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद वे चले गए। महिला ने सीएम से घर पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत की थी।
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
1 hr agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines