Badruddin Ajmal

Video: असम में UCC, सांसद बदरुद्दीन अजमल भड़के; बताया लोकसभा में भाजपा की हार

Badruddin Ajmal: 23 फरवरी को असम सरकार ने मुस्लिम मैरिज एंड डाइवोर्स एक्ट 1935 को खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। AIUDF सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि वह असम में UCC लागू नहीं होने देंगे। असम में भाजपा मुसलमानों के वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है, लेकिन राज्य का मुस्लमान भाजपा की इस चाल को समझ चुका है।

Badruddin Ajmal On UCC: AIUDF प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने शनिवार को असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होने की सुगबुगाहट पर असम सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि असम में अगर UCC लागू कर दिया गया तो यह भाजपा की ‘मौत’ होगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा होने पर राज्य में सरकार खत्म हो जाएगी और उसे लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा। सांसद ने कहा कि असम सरकार मुसलमानों के वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है। लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के लिए चुनौती पेश करेगी।

विज्ञापन

 मुस्लिम मैरिज एक्ट खत्म करने को मंजूरी

सांसद ने कहा कि असम सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। लेकिन AIUDF उसे ऐसा नहीं करने देगी। जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को असम सरकार ने मुस्लिम मैरिज एंड डाइवोर्स एक्ट 1935 को खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद राज्य की राजनीति गरमाई हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ