---विज्ञापन---

देश angle-right

हिमंत बिस्वा सरमा के सामने रोने लगी महिला, सीएम बोले- लैंड माफिया को नहीं छोड़ेंगे, देखें Video

Assam News : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सामने अचानक से एक महिला आ गई है। इस दौरान महिला रो रही है। पीड़िता ने सीएम से घर पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने शिकायत पत्र लेकर महिला को कहा कि भू माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

---खबर नीचे जारी है---

Assam News : असम में भू माफिया का बोलबाला है। लैंड माफिया द्वारा अक्सर घर और जमीन पर कब्जा करने की खबरें आती रहती हैं। पुलिस भी पीड़िता को मदद नहीं करती है। राज्य से आज एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित महिला सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के सामने रोने लगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंड माफिया को नहीं छोड़ेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को एक वीडिया जारी किया। वीडियो का स्रोत असम सीएम बताया गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सामने एक महिला पहुंच गई। उस पीड़िता के हाथ में एक कागज था और वह रो रही थी। इस दौरान महिला ने मुख्यमंत्री को अपना शिकायत पत्र सौंपा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : असम के सीएम सरमा का कांग्रेस पर तंज, बोले- भाजपा के लिए स्टार प्रचारक हैं राहुल गांधी

---खबर नीचे जारी है---

महिला ने रो-रोकर सुनाई अपनी पीड़ा

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शिकायत पत्र लेकर महिला से कहा कि पहले चुप हो जाओ। इसके बाद पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने मेरे घर पर अवैध कब्जा कर लिया है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। हमलोग काफी परेशान हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : Video: असम में UCC, सांसद बदरुद्दीन अजमल भड़के; बताया लोकसभा में भाजपा की हार

सीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

---खबर नीचे जारी है---

इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंप दिया। इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने उस महिला को भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि हम लैंड माफिया को नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद वे चले गए। महिला ने सीएम से घर पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत की थी।

First published on: Mar 01, 2024 09:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola