Himanta Biswa Sarma counter attack on Kapil Sibal: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के बयान पर पलटवार किया है, जिसमें सिब्बल ने कहा था कि असम कभी म्यांमार का हिस्सा था। हिमंत बिस्वा सरमा ने सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग असम के इतिहास के बारे में नहीं जानते, उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- करोड़ों की नौकरी ठुकराई, एक गलती से लोकसभा सदस्यता गंवाई, कौन हैं Mahua Moitra?
‘असम कभी भी म्यांमार का हिस्सा नहीं था’
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि असम कभी भी म्यांमार का हिस्सा नहीं था, कुछ समय के लिए झड़पें हुई थीं। सीएम ने आगे कहा, मैंने ऐसा कोई डेटा नहीं देखा है, जिसमें कहा गया हो कि असम, म्यांमार का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल को इसके बारे में जानकारी नहीं है, इसलिए उन्हें नहीं बोलना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट में दिया बयान
बता दें कि 5 दिसंबर को नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6ए की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिब्बल ने कहा कि एक संधि के तहत अंग्रेजों को सौंपे जाने से पहले असम मूल रूप से म्यांमार का हिस्सा था। सिब्बल ने यह बयान तब दिया, जब वह पूरे इतिहास में जनसंख्या आंदोलनों का पता लगाने की जटिलता पर जोर दे रहे थे, जिसमें म्यांमार का हिस्सा बनने से लेकर ब्रिटिश शासन के तहत इसके बाद के शासन और विभाजन के बाद पूर्वी बंगाल के साथ जुड़ाव तक असम के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डाला गया था।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
40 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
57 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines