Himachal Jammu Kashmir Weather Predcition: हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदल चुका है। रविवार को पहाड़ों पर बारिश हुई और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली। हिमाचल के लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में 5 से 6 इंच बर्फ गिरी। शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ने से पारा माइनस में चला गया है।
जम्मू के 2 और कश्मीर के 9 जिलों में पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ है। जोजिला में सबसे ज्यादा ठंड है, जहां तापमान -19° डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में भी रविवार को मौसम का मिजाज बदला। मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे और पहाड़ों पर पहला हिमपात हुआ। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धाम पर हल्की बर्फबारी हुई है। आइए जानते हैं तीनों राज्यों में मौसम का हाल और आगे कैसा रहेगा?
हिमाचल प्रदेश में मौसम-तापमान का हाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे 5 जिलों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं अब मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार बन गए हैं। लाहौल स्पीति, चंबा की पांगी घाटी में हिमपात होने से झरने जम गए हैं और सड़कें ब्लॉक हैं। शिमला के साथ नारकंडा, कुफरी, चौपाल, सिरमौर के नौहराधार, चूड़धार में हिमपात हुआ है। मंडी में शिकारी देवी, कमरूनाग में बर्फ गिरी। शिंकुला, बारालाचा, कुंजुम दर्रा सहित रोहतांग में 3 से 4 इंच हिमपात से सड़कें बंद हैं। वहीं कुछ जिलों में बर्फबारी देखकर टूरिस्टों और सेब किसानों के चेहरे खिल गए हैं। दूसरी और लाहौल स्पीति के पहाड़ी इलाकों में टूरिस्टों और आम लोगों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात के बाद सड़कों पर सफर खतरनाक हो गया है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन स्किड हो रहे हैं। सिस्सू, रोहतांग, जिस्पा में रविवार को 30 से ज्यादा वाहनों में 150 टूरिस्ट सड़क पर फिसलन के कारण फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू किया गया। चंबा जिले का दुर्गम क्षेत्र पांगी बाकी हिमाचल से कट गया है। बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू में 110 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 125 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप होने से गांव अंधेरे में डूब गए हैँ। सड़कें ब्लॉक होने से कई गांवों का संपर्क शहरों से कट गया है। अब बर्फबारी के साथ शीतलहर चल रही है। अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री गिर गया है। सबसे ज्यादा 5.3 डिग्री की गिरावट सियोबाग के तापमान में रिकॉर्ड हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
जम्मू कश्मीर में माइनस में गया तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से रविवार तक पहाड़ों पर बर्फबारी है। जम्मू के 2 और कश्मीर के 9 जिलों में तापमान माइनस में चल रहा है। जोजिला दर्रे में सबसे ज्यादा ठंड है, क्योंकि यहां तापमान -19° डिग्री है। पीरपंजाल के पहाड़ों पर बर्फ गिरी। किश्तवाड़ में पारा माइनस 4.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को भी कहीं-कहीं बर्फबारी हो सकती है। जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों गुलमर्ग, माछिल सेक्टर, कुपवाड़ा, पीर की गली में बर्फबारी होने से सड़कें ब्लॉक हैं। शोपियां को पुंछ से जोड़ने वाली मुगल रोड भी बर्फबारी से ब्लॉक है।
उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी हुई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में भी रविवार को मौसम ने करवट ली। मैदानी इलाकों में हल्के बादल छाए तो पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ की चादर ओढ़ चुके हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तराखंड में मौसम बदला है और करीब 2 महीने बाद बारिश होने के आसार बने हैं। हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य पहाड़ों सीजन का पहला हिमपात हुआ।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
9 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
11 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
13 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
14 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines