Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 Results: हिमाचल में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। पोस्टल बैलेट के बाद 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई और रुझान आने लगे, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी कांग्रेस लोकसभा चुनाव नही जीत पाई। भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
हिमाचल लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। शिमला, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा चारों सीटें भाजपा ने जीती हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंडी से पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार सांसद बने है। कांगड़ा से जहां डॉ. राजीव भारद्वाज जीत गए। वहीं शिमला से दूसरी बार चुनावी जीतकर सुरेश कश्यप सांसद बने हैं।
| नंबर | सीट का नाम | उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम |
| 1 | शिमला | सुरेश कश्यप | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 2 | कांगड़ा | डॉ. राजीव भारद्वाज | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 3 | मंडी | कंगना रनौत | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 4 | हमीरपुर | अनुराग ठाकुर | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में 2024 में भी 2014 और 2019 की तरह क्लीन स्वीप किया। कांगड़ा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज जीते हैं। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा 2.50 लाख वोटों से हारे हैं। मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और 6 बार प्रदेश के CM रहे वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को 70 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। कंगना के कारण इस सीट पर पूरे देश की नजरें थीं।
हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जीत गए हैं। उन्होंने हमीरपुर से लगातार 5वीं जीत दर्ज की है। अनुराग ने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को करीब 2 लाख वोटों से हराया है। शिमला लोकसभा सीट की बात करें तो सुरेश कश्यप दूसरी बार चुनावी जीतकर सांसद बने हैं। सुरेश कश्यप ने कांग्रेस उम्मीदवार और कसौली के मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी को हराया है। दोनों की जीत का अंतर करीब 90 हजा वोट रहा।
UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
किस सीट पर कौन लड़ रहा है चुनाव?
हिमाचल प्रदेश के चुनावी संग्राम में देश की दो बड़ी सबसे पार्टी बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं। कांगड़ा सीट से बीजेपी ने राजीव भारद्वाज को उतारा है। वहीं उनके सामने कांग्रेस की तरफ से आनंद शर्मा हैं। इस बार भाजपा ने मंडी सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है। कंगना के सामने कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह चुनाव में हैं। हमीरपुर सीट से बीजेपी की तरफ से अनुराग ठाकुर हैं। वहीं उनके सामने सतपाल सिंह रायजादा हैं। शिमला से सुरेश कश्यप चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके सामने कांग्रेस की तरफ से विनोद सुल्तानपुरी मैदान में हैं।
LIVE Video Lok Sabha Chunav Result 2024: किसे सत्ता सौंपेगी जनता? देखिए मतगणना से जुड़े हर अपडेट्स के वीडियो
2019 में क्या थे नतीजे?
2019 के संसदीय चुनाव में बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में 69.11% वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस को महज 27.30 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि 2014 की तुलना में भाजपा को 16 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। लेकिन कांग्रेस के वोट शेयरिंग में लगभग 14 फीसदी वोटों की कमी आई थी।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
32 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
56 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines