Tomato Price: टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक किसान दंपति ने 45 दिनों में टमाटर की 40,000 पेटियां बेचीं और 3 करोड़ रुपये की कमाई की। टमाटर किसान चंद्रमौली के पास 22 एकड़ खेती की जमीन है, जिस पर उन्होंने अप्रैल में दुर्लभ किस्म के टमाटर के पौधे लगाए। किसान दंपत्ति ने अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए सूक्ष्म सिंचाई विधियों जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया।
टमाटर की कीमतें बढ़ने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुएए चंद्रमौली ने कहा, ‘अब तक मैंने जो उपज प्राप्त की है, उससे मैंने 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल मिलाकर, मुझे उपज प्राप्त करने के लिए अपनी 22 एकड़ जमीन में 1 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ा। इसमें कमीशन और परिवहन शुल्क शामिल है। इसलिए, मुनाफा 3 करोड़ रुपये रहेगा।’
पिछले साल हुआ था डेढ़ करोड़ का नुकसान
आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के चंद्रमौली संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनको 12 एकड़ जमीन उनके पूर्वजों से विरासत में मिली थी। जबकि उन्होंने कुछ साल पहले 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल जुलाई में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट के चलते उन्हंे काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान उन पर 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज हो गया था। उनके गांव में बार-बार हो रही बिजली कटौती से भी वे परेशान थे।
चंद्रमौली ने बताया कि इस बार पर्याप्त बिजली मिली है जिसके कारण उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक वे टमाटर की 35 बार कटाई कर चुके है। जबकि 15-20 बार और कटाई होने की संभावना है। चंद्रमौली ने बताया कि उनका एक बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और बेटी मेडिकल की।
मदनपल्ले में 200 रुपए किलो बिक रहा टमाटर
इस बीच, आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में टमाटर की कीमतें लगातार बढ़ रही है। मदनपल्ले भारत के सबसे बड़े टमाटर बाजारों में से एक है। 28 जुलाई को यहां एक किलो टमाटर की कीमत 200 रुपये तक पहुंच गई। शुक्रवार को टमाटर खरीदने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी बाजार में पहुंचे। दो हफ्ते पहले 25 किलो की एक क्रेट 3,000 रुपये यानी 120 रुपये प्रति किलो में बिक रही थी। हालांकि, अब दूसरे राज्यों में टमाटर की मांग बढ़ने से कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अधिकारियों की मानें तो टमाटर की बढ़ती कीमत अगस्त के अंत तक जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
1 hr ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines