नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED)द्वारा हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला द्वारा दर्ज किए जाने के बाद एजेंसी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने चेयरमैन के दिल्ली, गुरुग्राम के ऑफिस और घर पर छापेमारी की है। यह खबर आते ही हीरो मोटरकोर्प के शेयर में 100 रुपए से 112 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है हीरो मोटरकॉर्प भारत में टू व्हीलर बनाने की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – देश के सबसे बड़े डार्कनेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, जानिए क्या है ‘जंबाडा कार्टेल’
पिता बृजमोहन थे हीरो ग्रुप के संस्थापक
इस छापेमारी के बाद न सिर्फ कंपनी की मुश्किल बढ़ेगी बल्कि चेयरमैन पवन मुंजाल की मुश्किले और बढ़ने वाली है। हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। बता दें पवन मुंजाल एक बड़े उद्योगपति हैं, इनके पिता हीरो ग्रुप के संस्थापक थे जिनका नाम बृजमोहन लाल मुंजाल था। बृजमोहन लाल का निधन साल 2015 में 92 वर्ष की उम्र में हुआ था । पिता के देहांत के बाद पवन ने कंपनी का संचालन अपने हाथ में लिया था। उन्होंने हीरो के होंडा से अलग होने के बाद कंपनी के विस्तार में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।
बीते माह मंत्रालय ने दिए थे आदेश
बता दें कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जून महीने में ही हीरो मोटोकॉर्प के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। कंपनी के अंदर कॉरपोरेट गवर्नेंस के कथित उल्लंघनों को लेकर इस जांच के आदेश दिए गए थे। वहीं 2022 में इनकम टैक्स चोरी के एक मामले में हीरो मोटर कॉर्प पर आयकर विभाग ने रेड की थी।
DRI की एक करवाई के बाद मुंजाल पर कसा शिकंजा
आपको बताते चलें की पवन मुंजाल के एक करीबी को DRI ने कुछ दिनों पहले इंटरसेप्ट किया था एयरपोर्ट पर जहां उसके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी मिली थी। जिसके बाद पूछताछ में मुंजाल का कुछ लिंक निकल कर सामने आया था । सूत्रो के मुताबिक DRI की उस करवाई के बाद ED को इनपुट मिलें जहां मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर आज छापेमारी की गई ।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines