इन 6 राज्यों में होगी भारी बारिश, रहें तैयार; IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले चार दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Heavy Rain, Chhattisgarh, Odisha, Vidarbha, Telangana, Karnataka, Andhra Pradesh, IMD alert, Weather Update

आईएमडी ने बारिश का जारी किया अलर्ट।

IMD Alert: मौसम विभाग ने पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 31 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने इसके लिए लोगों से तैयार रहने और बारिश को ध्यान में रखकर अपनी किसी यात्रा को प्लान करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 25 दिन में हुई 548.3 मिमी बारिश

जानकारी के अनुसार इस साल छत्तीसगढ़ में काफी अच्छी बारिश हुई है। यहां 1 अगस्त से 25 अगस्त तक कुल 548.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि साल 2023 में राज्य में कुल 681.9 मिमी बारिश हुई थी। इस बार बारिश से यहां के डैम और तालाब पानी से लबालब हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कोरिया, सूरजपुर, रायगढ़ और कोरबा समेत आसपास के जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

ओडिशा में अगले 3 दिन भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन ओडिशा के अलग-अलग जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका बनी हुई है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण राज्य में लगातार रुक-रुकर बारिश हो रही है। राज्य के भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 अगस्त के लिए जिले में ओरेंज अलर्ट जारी है। मौमस विभाग का भुवनेश्वर और आसपास के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

विज्ञापन

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले चार दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यहां अलग-अलग जिलों में रुक रुककर बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार यात्रा करने वाले लोग सावधानी बरतें। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जानें से पहले मौसम का अलर्ट चेक कर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ