---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

Heatwave: рдХреЗрдВрджреНрд░ рдиреЗ рдЬрд╛рд░реА рдХреА рдПрдбрд╡рд╛рдЗрдЬрд░реА, рдЧрд░реНрдореА рд╕реЗ рдмрдЪрд╛рд╡ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХреНрдпрд╛ рдХрд░реЗрдВ рдФрд░ рдХреНрдпрд╛ рдирд╣реАрдВ?

Heatwave Alert: рд▓реВ рдХреЗ рдХрд╛рд░рдг рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдПрдирд╕реАрдЖрд░ рдореЗрдВ рдХрдИ рдореМрддреЗрдВ рд╣реЛрдиреЗ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЕрдм рд╕реНрд╡рд╛рд╕реНрдереНрдп рдордВрддреНрд░рд╛рд▓рдп рдиреЗ рдПрдбрд╡рд╛рдЗрдЬрд░реА рдЬрд╛рд░реА рдХреА рд╣реИред рдЬрд┐рд╕рдореЗрдВ рдЕрд╕реНрдкрддрд╛рд▓реЛрдВ рдХреЛ рднреА рдПрд╣рддрд┐рдпрд╛рдд рдмрд░рддрдиреЗ рдХреЗ рдЖрджреЗрд╢ рджрд┐рдП рдЧрдП рд╣реИрдВред рдЗрд╕ рд╕рдордп рд▓реЛрдЧ рднреАрд╖рдг рдЧрд░реНрдореА рдХреА рдорд╛рд░ рд╕реЗ рддреНрд░рд╕реНрдд рд╣реИрдВред рдиреЛрдПрдбрд╛ рдореЗрдВ рд╣реА рдПрдХ рджрд┐рди рдореЗрдВ 14 рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреА рдореМрдд рд╣реЛрдиреЗ рдХрд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛ рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖрдпрд╛ рд╣реИред рд╣рд╛рд▓рд╛рдВрдХрд┐ рд╡рд┐рднрд╛рдЧ рдиреЗ рдЧрд░реНрдореА рд╕реЗ рдореМрдд рд╣реЛрдиреЗ рдХреА рдкреБрд╖реНрдЯрд┐ рдирд╣реАрдВ рдХреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Health Ministry New Advisory: भीषण गर्मी के कारण देश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाले हालात हैं। लगातार हीटस्ट्रोक के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नई एडवाइजरी जारी की गई है। मंत्रालय ने अस्पतालों को लू के मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर करने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पतालों की स्थिति और तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की है। अस्पतालों को विशेष हीटवेव यूनिट्स शुरू करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि समय रहते हीटस्ट्रोक के मरीजों का इलाज किया जा सके।

दिल्ली एनसीआर में कई मौतों से हड़कंप

हीटवेव के कारण दिल्ली एनसीआर में 20 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। अकेले नोएडा में ही 14 लोगों के शव अलग-अलग जगहों से बरामद हुए हैं। हालांकि विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौतों को संदिग्ध माना है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अब तक गर्मी से जूझ रहे 45 मरीजों को एडमिट किया गया है। वहीं, लू से 9 मौतों की बात भी अस्पताल ने मानी है। पिछले दो दिन में ही सात मौतें हुई हैं। वहीं, सफदरजंग अस्पताल के अनुसार अब तक गर्मी से यहां 9 लोग मरे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

5 लोगों की जान बुधवार को ही गई है। लोक नायक अस्पताल में दो लोगों की मौत पिछले एक सप्ताह में हुई है। कई अन्य अस्पतालों में भी यही हाल है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर लू के बारे में पता लगता है तो तुरंत पीड़ित को कूलिंग दी जाए। पानी और बर्फ इसके लिए कारगर है। कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। इसलिए अपनी डाइट में नींबू पानी, दही, तरबूज और छाछ शामिल करें। तापमान 40 डिग्री पार कर जाए तो लू लगने की आशंका अधिक हो जाती है।

यह भी पढ़ें:60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

इन चीजों का रखें ध्यान

  1. धूप में बाहर न जाएं। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच खास ध्यान रखें।
  2. लाइट वेट वाले ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़ों का प्रयोग करें। बाहर जाते समय टोपी, चश्मा, छाता और जूते या चप्पल का प्रयोग करें।
  3. बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।
  4. शराब, चाय और कॉफी पीने से बचें। कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक न लें।
  5. ज्यादा प्रोटीन वाला और बासी खाना खाने से परहेज करें।
  6. बाहर जाते समय शरीर के अंगों को नरम कपड़े से ढकें।
  7. पार्क किए वाहनों में बच्चों या जानवरों को न छोड़ें।
  8. अगर कमजोरी या बीमारी के लक्षण लगें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  9. अपने घर पर ओआरएस जरूर रखें। चावल का पानी या नींबू पानी के अलावा दही, लस्सी पीएं।
  10. घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का यूज करें।
  11. रात में खिड़कियां खोलने के साथ ही पंखा चलाएं। बार-बार नहाएं और कपड़े को हल्का गीला कर पहनें।

First published on: Jun 19, 2024 09:35 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola