IMD Weather Alert: मई में फिर लौटेगा आंधी-तूफान, दिल्ली NCR समेत 10 राज्यों में होगी बारिश

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाली आज यानी 6 मई से 12 मई तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए आंधी-तूफान की वापसी का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, जम्मू से लेकर दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश और बफर्बारी का अनुमान है.

IMD Thunderstorm Alert on may mein phir lautega aandhi toofan ka mausam Heavy Rain & Winds Up delhi ncr weather monsoon forcast
1 / 7

IMD Weather Alert: मई महीना इस बार कूल-कूल बीतेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी के आसार जताए गए हैं. IMD के ताजा पूर्वानुमान में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मौसम दिखेगा.

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी

उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी2 / 7

उत्तराखंड में 06 से 08 मई के दौरान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में 06 और 07 मई को, उत्तर प्रदेश में 07 मई को बिजली गरजने और तेज हवाओं के बीच हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में 10 मई तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 5-7°C की वृद्धि होने की संभावना है, और 11-12 मई के दौरान इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.

विज्ञापन

कहां-कहां बारिश और आंधी तूफान के आसार

कहां-कहां बारिश और आंधी तूफान के आसार3 / 7

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 10 से 12 मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 11 और 12 मई को भारी बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तर-पूर्वी भारत में भी भारी बारिश का अनुमान

उत्तर-पूर्वी भारत में भी भारी बारिश का अनुमान4 / 7

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अनुसार असम और मेघालय में 06 और 07 मई को, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 06 से 08 मई के दौरान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 08 से 10 मई के दौरान, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट5 / 7

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 06 से 10 मई के दौरान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 06 से 09 मई के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 06 से 08 मई और 10 मई को काफी व्यापक से लेकर व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बिहार में 06 से 10 मई के दौरान और झारखंड व ओडिशा में अगले 7 दिनों के दौरान कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मध्य भारत में ओलावृष्टि होने की संभावना

मध्य भारत में ओलावृष्टि होने की संभावना6 / 7

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अनुसार मध्य प्रदेश में 06 और 07 तारीख को, विदर्भ में 06 मई को और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विदर्भ में 06 मई को कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

विज्ञापन

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?7 / 7

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, रायलसीमा, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 5 दिनों के दौरान, तेलंगाना में 06 और 07 मई को, लक्षद्वीप में 09 और 10 मई को बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तथा केरल और माहे में अगले 7 दिनों के दौरान; दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 07 और 08 मई को, कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन