राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘मोदी से शादी’ वाले तंज पर पलटवार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा का कि कांग्रेस के साथ ‘एब्यूसिव रिलेशनशिप थी, इसलिए तलाक देना पड़ा.’
क्या बोला था खरगे ने?
दरअसल, राज्यसभा से विदा हो रहे सांसदों के सम्मान में खरगे भाषण दे रहे थे. उन्होंने देवेगौड़ा की ओर इशारा करते हुए हंसी-मजाक के लहजे में कहा, ‘मैं उन्हें 54 सालों से जानता हूं. उन्होंने प्रेम हमसे किया, मोहब्बत हमसे की. लेकिन शादी मोदी साहब से कर ली.’ इस पर सदन में मौजूद पीएम मोदी समेत सभी सांसद ठहाके मारकर हंसने लगे थे.
यह भी पढ़ें : ‘मोहब्बत हमसे, शादी मोदी जी से’, मल्लिकार्जुन खरगे के तंज से संसद में लगे ठहाके, PM भी नहीं रोक पाए हंसी
देवेगौड़ा का पलटवार
देवेगौड़ा उस वक्त सदन में मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लंबा पोस्ट लिखकर खरगे पर पलटवार किया. देवेगौड़ा ने लिखा, ‘अगर मुझे खरगे जी की भाषा में ही जवाब देना हो, तो मैं कहूंगा कि हम कांग्रेस के साथ एक जबरन शादी में थे, लेकिन उन्हें ‘तलाक’ देना पड़ा क्योंकि वह रिश्ता बहुत अपमानजनक था.’
देवेगौड़ा ने 2018 के वाकये को याद दिलाते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि जब गुलाम नबी आजाद ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, तब उन्होंने खुद मना किया था. देवेगौड़ा के मुताबिक, ‘मैंने सबकी मौजूदगी में कहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए. वहां सिद्धारमैया भी मौजूद थे. लेकिन कांग्रेस ने जिद करके कुमारस्वामी को कमान सौंपी. लेकिन इतने सारे गाने, डांस और शादी के बाद उन्होंने 2019 में क्या किया? फिर 2019 में हमें बीच मझधार में छोड़ दिया.’
यह भी पढ़ें : क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले CM? राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार के किया इशारा
2019 में क्या हुआ था.
कर्नाटक में साल 2018 में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी थी. एक साल बाद 2019 में, 17 MLA ने पार्टी छोड़ दी. जिसमें कांग्रेस के 14 और JDS के तीन विधायक थे. इसके बाद इस गठबंधन की सरकार गिर गई. फिर बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में BJP ने सरकार बना ली. इसके बाद 2023 में JDS ऑफिशियली NDA में शामिल हो गई.
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines