Hazaribagh Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर दौड़ रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई। बस के सड़क पर गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 20 से ज्यादा सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ घायलों को रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। जिन्हें हल्की चोटें लगीं, उन्हें बरकट्ठा के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बस कोलकाता से पटना जा रही थी कि जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में हादसे का शिकार हो गई। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया, बस सीधी कराई।
यह भी पढ़ें:ईरान की वायरल लड़की पर आया कोर्ट का अहम फैसला, जानें सजा मिली या नहीं?
कोलकाता नंबर की बस अनकंट्रोल हुई
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण हुआ। कोहरे के कारण ड्राइवर को साफ नजर नहीं आया और बैलेंस बिगड़ गया। वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस डगमगाते हुए सड़क पर पलट गई। मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बस का नंबर (WB76A1548) है, जो कोलकाता का नंबर है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व विधायक जानकी यादव मौके पर पहुंचे। उनके टीम ने हादसास्थल पर राहत अभियान चलाया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा में सिक्स लेन हाईवे का निर्माण पिछले 6 साल से चल रहा है, लेकिन अब तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:20 साल से वांटेड, 3.50 लाख इनाम; कौन था नक्सली विक्रम गौड़ा, जो मुठभेड़ में मारा गया?
सरकार की लापरवाही हादसे का कारण
निर्माण कार्य पेटी कॉन्ट्रैक्टर राज केसरी की कंपनी को दिया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से सड़क को तोड़-फोड़ कर छोड़ दिया गया है। हादसा होने का एक कारण यह भी है। बस बैलेंस बिगड़ने पर टूटी-फूटी सड़क में फंस गई और फिर पलट गई। कई बार सरकार को सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है और हादसे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:गुजरात में 6 लोगों की मौत, भरुच में हुआ भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी ईको कार
संबंधित खबरें
24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
22 mins ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
1 hr agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
2 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
2 hrs agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
3 hrs agoDMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव
3 hrs ago'बच्चों के इंटरनेट चलाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते', SC का बड़ा फैसला
3 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
4 hrs agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines