Bomb Threat In Rajasthan : राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्टेशन मास्टर को एक अज्ञात शख्स एक चिट्ठी सौंप कर चला गया। चिट्ठी पढ़ने पर पता चला कि इसमें स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पीले रंग के लिफाफे में इस चिट्ठी को भेजा गया था।
‘जिहादियों की मौत का हम बदला लेंगे’
जानकारी के मुताबिक, चिट्ठी पर हनुमानगढ़ पोस्ट ऑफिस की 30 सितंबर की मुहर लगी हुई थी। जिस कागज पर चिट्ठी लिखी गई है वह बेहद पुराना है। पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का भी जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा है कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए जिहादियों की मौत का हम बदला लेंगे। पत्र लिखने वाले शख्स ने अपना नाम एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है।
स्टेशन पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ की टीम
पत्र में 30 अक्टूबर को हनुमानगढ़ के अलावा कई रेलवे स्टेशन तथा 2 नवम्बर को उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थान सहित कई जगहों को उड़ाने की धमकी लिखी हुई है। इस पत्र के सामने आने के बाद से ही हड़कंप मच गया है। पत्र की जानकारी सामने आते ही जीआरपी, आरपीएफ, जंक्शन थाना टीम स्टेशन पहुंच गई और बारीकी से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Youtube देखकर बनाई थी ट्रेन को पलटाने की साजिश, प्लान हुआ फेल; दो गए जेल
इसके साथ ही स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी जांच हो रही है कि आखिर पत्र भेजने वाला कौन था। पत्र देने वाले अज्ञात शख्स की तलाश की जा रही है। ASP प्यारेलाल के अनुसार, इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें रेलवे के ये 4 नियम, वरना पड़ जाएगा भारी
संबंधित खबरें
'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
6 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
9 mins agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
16 mins agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
28 mins agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र का SC को दी जानकारी
46 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
2 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
2 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
4 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines