Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जन्मोत्सव को लेकर देशभर के मंदिरों में गुरुवार सुबह भक्तों की भारी भीड़ दिखी। मंदिरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन शुरू हो गए थे। उधर, भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को लेकर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खासकर उन राज्यों में जहां रामनवमी के मौके पर हिंसा की खबरें आई थीं। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव को लेकर एडवाइजरी भी जारी की।
गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी में सभी राज्यों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। साथ ही त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी करने को भी कहा है।
Hanuman Jayanti 2023 Updates…
पटना के श्री महावीर मंदिर में जुटी भीड़
- बिहार: पटना के श्री महावीर मंदिर में हनुमान जयंती पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंची।
हावड़ा के बेलूर में निकली शोभायात्रा
- पश्चिम बंगाल: हावड़ा के बेलूर में हनुमान जयंती के अवसर पर ‘श्री हनुमान भक्त मंडल’ ने शोभायात्रा निकाली।
प्रयागराज में मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
- उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में हनुमान जयंती पर ‘लेटे हुए हनुमान जी’ मंदिर में गुरुवार सुबह भक्तों की भीड़ उमड़ी।
दिल्ली के मंदिरों के बाहर जुटी भीड़
- दिल्ली: कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। वहीं, कश्मीरी गेट स्थित मरघट हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।।
सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई भगवान हनुमान की मूर्ति
- ओडिशा: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान हनुमान की रेत की मूर्ति बनाई।
दिल्ली: जहांगीरपुरी में कुछ दूरी तक शोभायात्रा की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी इलाके में एक निश्चित दूरी के भीतर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आयोजन समिति से चर्चा कर कानून व्यवस्था के अनुरूप यात्रा निकालने की अपील की गई है। विश्व हिंदू परिषद और एक अन्य समूह 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी क्षेत्र में जुलूस निकालेंगे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हनुमान जयंती से पहले जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
कोलकाता पुलिस ने आज हनुमान जयंती से पहले शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को हनुमान जयंती से पहले हावड़ा और हुगली जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ये सुनिश्चित करना चाहती है कि हनुमान जयंती पर शहर शांत रहे।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कम से कम एक हजार कर्मियों को हनुमान जयंती पर कोलकाता की सड़कों पर तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता में लगभग छह शोभायात्रा निकाले जाने हैं और शहर के लगभग 80 मंदिरों में हनुमान पूजा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, हर शोभायात्रा के साथ पुलिस बल भी रहेगा।
शोभायात्रा में रहेंगे पुलिस के उच्चाधिकारी
शोभायात्रा में कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सड़कों पर ड्यूटी करने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मियों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगे होंगे। साथ ही हर शोभायात्रा की पुलिस द्वारा वीडियो टेपिंग की जाएगी।
सूत्रों ने कहा कि शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर बैरिकेड्स और रेलिंग लगाई जाएगी। निगरानी के लिए शहर भर में 50 स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए केंद्रीय बलों की एक कंपनी को कोलकाता में तैनात किया जाना है।
और पढ़िए – Devdutt Gajanan First Look As Hanuman: हनुमान जयंती पर राम भक्ति में लीन दिखे ‘पवनपुत्र’, ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर जारी
कोलकाता में इन इलाकों में निकलनी है शोभायात्रा
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को हावड़ा, निमतला, शंभूनाथ पंडित रोड और ब्रह्म समाज लेन में अलग-अलग हनुमान जयंती शोभायात्रा निकाले जाने हैं। कोलकाता पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक शोभायात्रा में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। सभी शोभायात्रा में स्वयंसेवक होंगे और उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशन द्वारा एक विशेष पहचान पत्र दिया जाएगा।
केवल सुबह और शाम को जुलूस निकालने की अनुमति है। वहीं, जिन मंदिरों में हनुमान जयंती पूजा होगी, वहां पुलिस पिकेट का पहरा रहेगा। उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता पुलिस का मोटरसाइकिल गश्ती दल शहर का चक्कर लगाएगा। एक त्वरित प्रतिक्रिया दल, एक भारी रेडियो उड़न दस्ता और पुलिस नियंत्रण कक्ष वैन की स्थापना की जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
47 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines