उसने मेरी बेटी की जिंदगी नरक बना दी! फांसी दो... कोलकाता केस में आरोपी की सास क्या बोली?

Kolkata Rape Murder Case News: कोलकाता रेप केस के आरोपी संजय रॉय की दूसरी पत्नी की मां ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कोलकाता केस में कई लोग संलिप्त हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है।

कोलकाता केस में अभी तक सिर्फ आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई है।

कोलकाता केस में अभी तक सिर्फ आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी हुई है।

Kolkata Rape Murder Case News: कोलकाता रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय की दूसरी पत्नी की मां ने प्रतिक्रिया दी है। आरोपी की पत्नी की मां दुर्गा देवी ने कहा कि वह मेरी बेटी की पिटाई करता था। तीन महीने की गर्भावस्था के दौरान उसने मेरी बेटी की पिटाई की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। हमने इस मामले में पुलिस में केस भी दर्ज कराया। पिटाई की वजह से मेरी बेटी हमेशा बीमार रहती है। आरोपी की सास ने कहा कि संजय रॉय अच्छा इंसान नहीं है। उसे फांसी दो या जो चाहे वो करो। मैं अपराध के बारे में नहीं बोलूंगी। उसने ये काम अकेले नहीं किया होगा।

सास ने बताया कैसा था रिश्ता

कोलकाता रेप और मर्डर केस पर संजय रॉय की सास दुर्गा देवी ने कहा कि इस मामले में कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है क्योंकि संजय रॉय अकेले ये काम नहीं कर सकता है। आरोपी रॉय के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में बात करते हुए रिश्ता बहुत खराब रहा। पहले 6 महीनों तक सब ठीक था। जब मेरी बेटी तीन महीने की प्रेग्नेंट थी, उसका गर्भपात हो गया। उसने मेरी बेटी को पीटा था। गर्भपात के बाद मेरी बेटी हमेशा बीमार रहती है। उसके इलाज का खर्च मुझे ही उठाना पड़ता है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

बता दें कि कोलकाता रेप-मर्डर केस के चलते पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वारदात ने देश के मन-मस्तिष्क को झकझोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है और आरोपी के पॉलिग्राफ टेस्ट के लिए उसे मंजूरी मिल गई है। 18 अगस्त को सीबीआई टीम ने कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड दौरा किया और थ्री डी मैपिंग का इस्तेमाल करते हुए वार्ड का परीक्षण किया।

इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पताल में जनवरी 2021 के बाद से अब तक हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। बता दें कि पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर आरजी कर अस्पताल के सेमीनार हॉल में 9 अगस्त की सुबह मृत पाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप और मर्डर की पुष्टि हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ