पुरुष रेप करेंगे क्योंकि... आशिमा ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ा विवाद?

Women Post sparks debate on Social Media: सोशल मीडिया पर एक नामचीन हस्ती की पोस्ट से हड़कंप मच गया है। जानी मानी वकील आशिमा गुलाटी के पहनावे पर एक शख्स ने सवाल खड़े कर दिए। इसे लेकर आशिमा का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

women against violence

Women Post sparks debate on Social Media: कोलकाता रेप केस के बाद महिलाओं के अस्तित्व पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। फेमस नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्ट पब्लिक पॉलिसी कंसलटेंट और वकील आशिमा गुलाटी का है। एक शख्स ने आशिमा के पहनावे पर सवाल खड़े किए तो आशिमा ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर दकियानूसी सोच को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन

आशिमा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल आशिमा गुलाटी ने लिंक्डइन पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में आशिमा साड़ी में दिखाई दे रही थीं। एक शख्स ने आशिमा के पहनावे को गलत करार दे दिया। शख्स का कहना था कि प्रोफेशनल इमेज के लिए यह पहनावा ठीक नहीं है। इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आशिमा ने लिखा कि आदमी इसलिए रेप करते हैं, क्योंकि मैंने जो साड़ी पहनी है, वह उन्हें पसंद नहीं आ रही। एक महिला के निजी जीवन पर इस तरह से कमेंट करना कितना सही है?

विज्ञापन

आशिमा के सवाल

आशिमा ने आगे लिखा कि कई लोग ऐसी चीजों पर प्रतिक्रिया देते हैं कि महिलाएं अपना शरीर दिखाकर पुरुषों को लुभाती हैं। महिलाएं देर रात तक काम न करके, अपनी पसंद के कपड़े न पहनकर और ऐसी स्थितियों से बचकर खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। पुरुष मीडिया और रोजमर्रा के चुटकलों की बजाय महिला के शरीर को देखकर प्रभावित होते हैं। बस एक विशेष आर्थिक समूह के लोग ही बलात्कार करते हैं।

Ashima Gulati

विज्ञापन

रेप पर गंभीरता से करें रिएक्ट

आशिमा ने कहा है कि मैं पहले भी अपने पोस्ट में यह बात बोल चुकी हूं कि समाज के रूप में हम रेप केस को लेकर गंभीरता से रिएक्ट नहीं करते हैं, जो गलत है। छेड़छाड़ की वजह महिलाओं का पहनावा होता है। रेप केस को मर्डर में बदलना जरूरी नहीं है, रेप अपने आप में सबसे बड़ी हिंसा है। ड्राइविंग से लेकर फाइनेंस और स्पोर्ट में महिलाओं का मजाक बनाया है। वर्कप्लेस पर अगर कोई महिला शादी करती है या प्रेग्नेंट होती है, तो उसकी काम करने की क्षमता पर सवाल उठाया जाने लगता है। इसलिए जागरूक होना बेहद जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि आप कहां किसका अपमान कर रहे हैं?

यूजर्स के रिएक्शन

आशिमा के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। सभी आशिमा की बात से सहमत हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि अंहकारी पितृसत्तात्मक पुरुष महिलाओं के खुलकर जीने को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों से चली आ रही एक विचारिक प्रक्रिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ