Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले से आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। बनभूलपुरा इलाके में समुदाय विशेष के लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पथराव और आगजनी की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्द्वानी शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। यह आदेश आज रात 9 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगा।
क्या है पूरा मामला?
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की एक टीम अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए गई थी। इसी दौरान वहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस के साथ मारपीट की। कुछ पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को चोटें आईं हैं। पुलिस और केंद्रीय बलों की अतिरिक्त कंपनियां वहां भेजी जा रही हैं। हमने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
‘अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई’
सीएम धामी ने कहा कि कर्फ्यू लगा हुआ है। आगजनी करने वाले दंगाइयों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप: पार्टनर के साथ उत्तराखंड जाने से पहले नए नियमों के बारे में जानना जरूरी
पुलिस पर अवैध हथियारों से की गई फायरिंग
डीजीपी अभिनव कुमार के मुताबिक, आज (8 फरवरी) शाम करीब चार बजे जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम कोर्ट के आदेश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही थी। इसका विरोध करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव और आगजनी की। यह भी कहा जा रहा है कि अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई। डीआइजी कुमाऊं तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया है।
सीएम ने बुलाई आपात बैठक
डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय से अतिरिक्त पुलिस बल की भी मांग की है। गृह मंत्रालय ने हमें अतिरिक्त केंद्रीय बलों की 4 कंपनियां उपलब्ध करा दी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर आपात बैठक भी बुलाई है।
घटना में शामिल लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
डीजीपी ने कहा कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। कई पुलिस कर्मियों और प्रशासन के अधिकारियों को चोटें आईं हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आने वाले दिनों में घटना के पीछे के लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
‘सभी पक्षों को शांति बनाए रखनी चाहिए’
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हल्द्वानी के हालात देखकर मैं बहुत चिंतित और दुखी हूं. हल्द्वानी का इतिहास शांति, सद्भाव, भाईचारे और प्रगति का रहा है. आज वहां जो हालात पैदा हुए हैं, उससे हम शर्मिंदा हैं। सभी पक्षों को शांति बनाए रखनी चाहिए और एक बार फिर से सौहार्द बनाने की कोशिश करनी चाहिए। मैंने कई लोगों से संपर्क किया है। हलद्वानी में लोग दुखी हैं…”
यह भी पढ़ें: Uniform Civil Code: शादी से लेकर संपत्ति के बंटवारे तक… UCC बिल से कितना बदलाव आएगा?
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
3 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
12 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines