H3N2 Influenza Virus: कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश भर में इस वायरस से अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस आए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि राज्य में अबतक इस वायरस के 352 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की संख्या एक दिन में ही दोगुनी हो गई है और साथ ही 2 लोगों की मौत भी हुई है।
पुडुचेरी में सभी स्कूल बंद
वायरस के प्रसार को देखते हुए पुडुचेरी में सभी स्कूल 16 से 26 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक युवा पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबियत खराब होने लगी। जांच में पता चला कि वह कोविड-19 और H3N2 वायरस से संक्रमित था। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
इस नए वायरस के चलते कई राज्य अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली में सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं, देश में कोरोना के केस फिर से बढ़ गए हैं। अचानक से केस में बृद्धि हुई है। सरकार लोगों से सावधनी बरतने के लिए कह रही है। साथ ही मास्क लगाने की अपील कर रही है।
H3N2 Influenza Virus क्या है?
यह एक इन्फ्लूएंजा वायरस है जो सांस के नली में संक्रमण पैदा करता है। यह वायरस पक्षियों और जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है। पक्षियों और दूसरे जानवरों में इसके कई स्ट्रेन्स पैदा हो चुके हैं। H3N2 वायरस इन्फेलूएंजा-ए वायरस का सबटाइप है। WHO और अमेरिका के CDC के मुताबिक, यह मनुष्यों में इन्फ्लूएंजा का अहम कारण है।
H3N2 Influenza Virus के लक्षण क्या हैं?
-बुखार से लेकर गंभीर निमोनिया
-एक्यूट रेस्पीरेटरी डिसट्रेस सिंड्रोम
-नाक बहना, तेज बुखार
-चेस्ट में कफ
-गले में खराश और थकावट
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
33 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines