H3N2 Influenza Virus: कोरोना वायरस से राहत मिलने के बाद दुनिया फिर से सामान्य हो गई है। लोगों को लग रहा था कि अब वायरस का खौफ खत्म हो गया है। लेकिन इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2 (H3N2 Influenza Virus) ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। बताया गया है कि कर्नाटक के हासन के रहने वाले एक 82 वर्षीय व्यक्ति की इस वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं हरियणा में भी एक मौत की खबर है। कई और मौत की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक इस वायरल बीमारी से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 से मौत हुई है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्लू की वैक्सीन लगवाने से वायरस से बचाव किया जा सकता है। मौसम बदलने पर फ्लू के मामले बढ़ते जरूर हैं, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों के संख्या काफी देखी गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि H3N2 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। कोरोना और इस वायरस में अंतर कर पाना काफी मुश्किल है। दोनों से सिमटम एक जैसे ही है।
इस बीच 67 दिन बाद कोरोना के एक्टिव केस 3 हजार से ज्यादा हो गए हैं। कोविड मामलों में अचानक वृद्धि के साथ-साथ H3N2 वायरस के मामलों में भी वृद्धि हुई है, जो चिंता बढ़ाने वाली है।
और पढ़िए – Glowing skin: रात में अपनाएं ये देसी नुस्खा…सुबह हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज
H3N2 Influenza Virus क्या है?
यह एक इन्फ्लूएंजा वायरस है जो सांस के नली में संक्रमण पैदा करता है। यह वायरस पक्षियों और जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है। पक्षियों और दूसरे जानवरों में इसके कई स्ट्रेन्स पैदा हो चुके हैं। H3N2 वायरस इन्फेलूएंजा-ए वायरस का सबटाइप है। WHO और अमेरिका के CDC के मुताबिक, यह मनुष्यों में इन्फ्लूएंजा का अहम कारण है।
H3N2 Influenza Virus के लक्षण क्या हैं?
-बुखार से लेकर गंभीर निमोनिया
-एक्यूट रेस्पीरेटरी डिसट्रेस सिंड्रोम
-नाक बहना, तेज बुखार
-चेस्ट में कफ
-गले में खराश और थकावट
और पढ़िए – Dark neck Treatment: रातों-रात गोरी हो जाएगी काली गर्दन, बस लगाएं ये चीज
कैसे करें बचाव?
-मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं
-हाथ मिलाने से बचे
-आसपास या नजदीक बैठकर खाना न खाएं
-बार-बार अपनी आंखों और नाक को छूने से बचें
-बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लें
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines