कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. INDIA ब्लॉक के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को ज्ञानेश का मुखौटा पहनाकर उसे जेल की सलाखों के पीछे दिखाया. इस दौरान शख्स के हाथों में हथकड़ी और खाकी रंग की हाफ पैंट भी नजर आया. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फ्रीडम पार्क में जुटे INDIA ब्लॉक के नेता और कार्यकर्ता
इंडिया ब्लॉक ने इस प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई. विपक्षी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक चला. इसका आयोजन कांग्रेस, CPI(M), CPI, CPI(ML) लिबरेशन, फॉरवर्ड ब्लॉक और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने मिलकर किया. प्रदर्शन में सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
आंदोलन की अगुवाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने की. इनके अलावा अभिनेता प्रकाश राज, CPI(M) के राज्य सचिव प्रकाश के, CPI के राज्य सचिव सती सुंदरश, CPI(ML) लिबरेशन के राज्य सचिव क्लिफ्टन डी’रोजारियो और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन मंजप्पा समेत कई नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई, जानें अब कितने होंगे पोलिंग बूथ?
SIR के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा
इंडिया ब्लॉक का आरोप है कि वोटर लिस्ट की एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल हैं और चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया के संबंध में जवाबदेही तय करनी चाहिए. विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. विपक्षी दल अब इस विरोध अभियान को बेंगलुरु तक सीमित नहीं रखना चाहते. हरिप्रसाद ने बताया कि कर्नाटक के लगभग सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर एक साथ प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए जिला इकाइयों से अपने-अपने क्षेत्रों में SIR के खिलाफ आंदोलन करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाने को कहा गया है.
संबंधित खबरें
SSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
25 mins agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
45 mins agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
1 hr agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
2 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
3 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
4 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines