Model murder in Gurugram: गुरुग्राम के एक होटल में 27 वर्षीय मॉडल की हत्या दो दिन पहले हो गई थी, जिसका खुलासा बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के सामने आने पर हुआ। सीसीटीवी में दिख रहा है कि मामला एक जनवरी का है। तीन लोग रात के करीब साढ़े 10 बजे मॉडल के शव को चादर में लपेटकर घसीटते हुए दिख रहे हैं। मॉडल की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी शव लेकर बीएमडब्ल्यू से फरार हो गए। दिव्या गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थीं।
होटल मालिक पर हत्या का आरोप
आरोप है कि होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या की और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथियों को 10 लाख रुपये दिए। इसके बाद उसके दो साथियों ने शव को उसकी नीले रंग की बीएमडब्ल्यू DD03K240 कार की डिक्की में डाल दिया और फरार हो गए।
पुलिस ने अभिजीत समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय दिव्या की हत्या अभिजीत सिंह ने की है, जो होटल का मालिक है। अभिजीत और उसके दो साथियों प्रकाश और इंदराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकाश और इंदराज दोनों होटल में काम करते थे। अभिजीत और उसके दोस्त दिव्या की हत्या करने के बाद शव को लेकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अभिजीत, युवती और एक अन्य व्यक्ति दो जनवरी को होटल के रिसेप्शन पर आते हैं और कमरा नंबर 111 की तरफ जाते हैं। बाद में, उसी रात अभिजीत और अन्य लोगों को दिव्या के शव को चादर में लपेटकर घसीटते हुए देखा गया है।
जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की कई टीमें शव का पता लगाने के लिए पंजाब और अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:
अनोखी बारात! साइकल पर होकर सवार, बारात लेकर साजन चले ससुराल, दूल्हे ने दिया दुनिया को खास मैसेज
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर लगाए आरोप
8 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
19 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
37 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines