आसनसोल: पश्चिम बंगाल आसनसोल कल्ला बाई पास स्थित काजी नजरुल यूनिवर्सिटी इन दिनों गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना काफी चर्चे में है। बांग्लादेश रंगपुर ठाकुर गाँव हाजिपाड़ा की रहने वाली पीजी फर्स्ट एयर की छात्रा मुसफिदा रहमान फिदा ने बांग्ला विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अजाजुल अली खान के ऊपर एक गंभीर आरोप लगाया हैं। छात्रा ने आरोप लगया है की प्रोफ़ेसर अजाजुल अली खान ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई महीनों तक शारीरिक सम्बन्ध बनाया है। छात्रा जब भी अपने शिक्षर अजाजुल को शादी करने की बात कहती है, अजाजुल उससे दुरी बनाने लगा। उसका फोन उठाना तक बंद कर दिया।
छात्रा ने लगाए कई गंभीर आरोप
छात्रा का आरोप है कि प्रोफ़ेसर हमेशा बहाना बनाता है और बीजी रहने का दावा करता है। छात्रा ने अजाजुल के बुरे बर्ताव से तंग आकर न्याय के लिये यूनिवर्सिटी के इंटर्नल कम्प्लेन कमिटी को लिखित शिकायत की पर बात नही बनी जिसके बाद छात्रा ने 6 अप्रैल को यूनिवर्सिटी के आईसीसी परिसाईंडिंग ऑफिसर सहित डेपूटी रजिस्ट्रार यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर, डीन आर्ष, सहित बांग्ला विभाग के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट को लिखित शिकायत की जिस शिकायत के बाद वाईस चांसलर ने यूनिवर्सिटी के सभी अधिकारीयों व पदाधिकारियों को लेकर 7 मार्च को एक बैठक बुलाई।
वाइस चांसलर ने की छात्रा की मदद
बैठक मे शामिल होने से पहले ही यूनिवर्सिटी के गेट के सामने वाइस चांसलर को रोक दिया गया और यूनिवर्सिटी मे प्रवेश नही करने दिया गया, जिसके बाद वाइस चांसलर ने वह बैठक अपने आवास स्थित कार्यालय मे बुलाई जिस बैठक मे आरोपी शिक्षक को भी बुलाया गया, पर आरोपी सिक्षक उस बैठक मे शामिल नही हुआ, और अपने साथ कुछ अन्य शिक्षकों को लेकर यह कहकर मोर्चा खोल दिया की वाइस चांसलर झूठे केस मे उनको फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। वाइस चांसलर ने छात्रा के लिखित शिकायत के आधार पर छात्रा के साथ खड़े होने व कार्रवाई करने का फैसला लिया, जिसके आधार पर छात्रा को दुर्गापुर महिला थाना मे लिखित शिकायत करने की सलाह दी गई, पर पीड़ित छात्रा जब दुर्गापुर स्थित महिला थाना मे जब अपनी लिखित शिकायत लेकर गई तब छात्रा की शिकायत लेने से महिला थाना ने मना कर दिया।
बांग्लादेश एम्बेसी ने लिया मामले पर संज्ञान
बांग्लादेश में रह रही छात्रा की माँ को घटना की जानकारी हुई तब छात्रा की माँ ने कोलकाता स्थित बांग्लादेश एम्बेसी से संपर्क साधा और अपनी बेटी के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीड़ित छात्रा को बांग्लादेश एम्बेसी के पास भेजा जहाँ छात्रा ने लिखित शिकायत बांग्लादेश एम्बेसी को दी जिसके बाद एम्बेसी ने महिला आयोग से संपर्क साधा और दुर्गापुर पुलिस को घटना की पूरी संज्ञान लेने की अपील की। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बह जमानत पर छूट गया। आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहा है।
वहीं पीड़ित छात्रा ने यह मांग की है की जो शिक्षक अपने छात्रों का इज्जत नहीं करता हो उसके साथ खिलवाड़ करता हो उस शिक्षक को इतने बड़े यूनिवर्सिटी मे रहने का कोई हक नहीं है, वहीं छात्रा ने यह भी दावा किया की जो घटना उसके साथ हुई है वह घटना यूनिवर्सिटी के अन्य छात्राओं के साथ भी हो सकती है।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines