Watch: गुरमीत राम रहीम का जेल से बाहर निकलते ही पहला वीडियो, भक्तों को दिया खास संदेश

Gurmeet Ram Rahim Video Message: गुरमीत राम रहीम का जेल से बाहर आते ही पहला वीडियो भी आ गया है, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों को खास संदेश दिया है। बाबा को आज पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर लाया गया।

Gurmeet Ram Rahim

Gurmeet Ram Rahim

विज्ञापन

Gurmeet Ram Rahim First Video Message: गुरमीत राम रहीम का जेल से बाहर आते ही पहला वीडियो संदेश भी आ गया है। पैरोल मिलने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर बाबा सिरसा डेरे में पहुंचा और वहां से अपने भक्तों के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने संदेश में कहा कि भक्त अभी डेरे में न आएं। जैसा सेवादार कहते हैं, वैसा ही कीजिए। सेवादारों को पूरा सहयोग कीजिए। साध संगत जी अपनी-अपनी जगह पर रहकर हमें (गुरुजी को) दर्शन दें। बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले 30 दिन की पैरोल दी गई है। आज सुबह वे रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए।

विज्ञापन

8 साल बाद सिरसा डेरे में आया गुरमीत राम रहीम

बता दें कि साल 2017 में सजा होने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल जाने के बाद गुरमीत राम रहीम 11 बार जेल से बाहर आया, लेकिन 8 साल में वह सिरसा डेरे में नहीं आ पाया। क्योंकि इस डेरे में जाने की उसे परमिशन नहीं मिली थी, लेकिन अब 12वीं बार पैरोल मिलने के साथ गुरमीत राम रहीम को सिरसा डेरे में रहने की परमिशन मिली। सूत्रों के अनुसार, गुरमीत राम रहीम को सिरसा डेरे में रहने की इजाजत मिली, लेकिन इस शर्त पर कि वह कोई समागम नहीं करेगा और न ही भक्तों से फिजिकली रूबरू होगा। इसलिए उसने डेरे में पहुंचते ही भक्तों के नाम वीडियो संदेश जारी किया।

कड़ी सुरक्षा में जेल से बाहर आया बाबा

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। हनीप्रीत इंसां बाबा को लेने रोहतक जेल आई थी। वहीं बाबा को कड़ी सुरक्षा के बीच अंधेरे में जेल से निकालकर सिरसा डेरे में ले जाया गया। बाबा के काफिले की 2 गाड़ियां जेल के अंदर थीं, जिनमें से एक में हनीप्रीत थी और दूसरी गुरमीत राम रहीम के लिए थी। जेल से निकलकर 5 और गाड़ियां काफिले में जुड़ गईं। इसके बाद बाबा का 7 गाड़ियों वाला काफिला सिरसा के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ