---विज्ञापन---

बागपत हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल; लड्डू पर्व में गिरा लकड़ी का पैड

Baghpat Laddo Festival Accident: भगवान आदिनाथ का निर्वाण पर्व लड्डू फेस्टिवल चल रहा था कि अचानक लकड़ी का पैड ध्वस्त हो गया और चीख पुकार मच गई। मलबे के नीचे 50 से ज्यादा श्रद्धालु दबे हैं, जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में लोगों की मौत होने की भी खबर है।

---विज्ञापन---

Baghpat Laddo Festival Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बागपत की DM अस्मिता ने मृतकों की पुष्टि की। दरअसल, आज बागपत में भगवान आदिनाथ का जैन निवार्ण लड्डू पर्व मनाया जा रहा था। इस मौके पर मानस्तंभ परिसर में पंडाल बनाया गया था, जिसमें बना लकड़ी का पैड अचानक गिर गया। मलबे के नीचे 50 से ज्यादा श्रद्धालु दब गए थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई है। घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। अन्य घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

---विज्ञापन---

65 फीट ऊंचा मंच और ऊपर भगवान की प्रतिमा

बता दें कि हादसा बड़ौत शहर में हुआ था। पैड गिरते ही हादसास्थल पर भगदड़ भी मच गई थी। बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के दायरे में आने वाली गांधी रोड पर पंडाल बनाया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने के कारण घायलों को ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने 65 फीट ऊंची लकड़ी की स्टेज बनाई थी और उसके ऊपर भगवान आदिनाथ की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। इस दौरान सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते समय भार पड़ने से पैड भरभराकर गिरी गया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

500 से 700 लोगों की भीड़ कार्यक्रम में उमड़ी

बागपत की DM अस्मिता लाल ने बताया कि निर्वाण पर्व चल रहा था कि लकड़ी का मंच ढह गया। 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। और 2 मौत होने की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने की है। 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हादसास्थल पर जब प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तो वहां के हालात देखकर हैरान रह गए थे। खून से लथपथ हालत में महिलाएं और पुरुष जमीन पर पड़े थे और दर्द से तड़प रहे थे। 500 से 700 लोगों के मौजूद होने का इनपुट मिला था, लेकिन भीड़ को कंट्रोल करने के कोई इंतजाम आयोजकों ने नहीं किए थे। हादसे के लिए दोषी आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

 

---विज्ञापन---

650 साल पुराना मंदिर, हर साल होता कार्यक्रम

ADG जोन मेरठ डीके ठाकुर ने बताया कि बागपत के बड़ौत में श्री दिंगबर जैन का 650 साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर में 7 वेदियां है। अलग-अलग तीर्थंकरों की मूर्तियां विराजमान हैं। पहली वेदी पर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा है। SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हर साल आज के मौके पर कार्यक्रम होता है, जिसमें देशभर से जैन संप्रदाय के लोग जुटते हैं, लेकिन इस बार मंच कमजोर होने के कारण हादसा हो गया। फोन करने के बावजूद सिर्फ 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंची थीं। घायलों को बड़ौत CHC और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के लिए जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

First published on: Jan 28, 2025 08:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola