Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के में 17 अक्तूबर 2026 की सुबह सुरक्षा बलों और घुसपैठियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें 2 आतंकी ढेर हो गए. ये घटना तब हुई जब सैनिकों ने LoC के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. सतर्क सिक्योरिटी फोर्सेज ने केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में घुसपैठियों को चुनौती दी और उनकी नापाक कोशिशों को नाकाम कर दिया. अब इस एरिया में कड़ा पहरा लगा दिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
LoC पर कड़ी निगरानी
जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल कई जिलों से होकर गुजरती है. इसमें कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामूला जिले, और जम्मू रीजन के राजौरी, पुंछ और कुछ अन्य हिस्से शामिल हैं. इंडियन आर्मी ने LoC पर घुसपैठ रोकने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था बना रखी है. इसमें सीमा के एक बड़े हिस्से पर कड़ी निगरानी वाली फेंसिंग लगी है. इसके अलावा, घुसपैठ, तस्करी और आतंकवादियों की आवाजाही को रोकने के लिए रेगुलर गश्त और निगरानी के अन्य उपाय भी किए जाते हैं. सीमा पार से घुसपैठ के खतरे को देखते हुए कुपवाड़ा, बारामूला, राजौरी और पुंछ जैसे इलाकों में सुरक्षा की कड़ी निगरानी रखी जाती है.
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर
ड्रोन एक्टिविटीज पर नजर
LoC के अलावा जम्मू-कश्मीर की सीमा पाकिस्तान के साथ भी लगती है, जो जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से होकर गुजरती है. इस हिस्से की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल की है. सेना और BSF मिलकर घुसपैठ, सीमा पार से आवाजाही और तस्करी को रोकने का काम करते हैं. सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन एक्टिविटीज पर भी नजर रख रही हैं, जिनके पीछे सीमा पार बैठे हैंडलर्स का हाथ होने का शक है. इन ड्रोनों का इस्तेमाल हथियार, गोला-बारूद, नकदी और नशीले पदार्थों की खेप गिराने के लिए किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के मुताबिक, इन सामानों को बाद में आतंकवादी समूहों से जुड़े ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ इकट्ठा कर सकते हैं और आतंकवादियों तक पहुंचा सकते हैं.
संबंधित खबरें
'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 hr ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
3 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
3 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
4 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
6 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
7 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
7 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines