गुजरात: गुजरात के मोरबी इलाके में रविवार को एक केबल ब्रिज गिरने से कई लोग नदी में समा गए। हादसे में अभी तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि जब पुल गिरा तक उस समय करीब 150 लोग मौजूद थे। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों और टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
अभी पढ़ें – तेलंगाना सीएम KCR का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी हमारे 30 विधायकों को खरीदकर सरकार गिराना चाहती है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोरबी में शाम करीब 6:30 बजे सस्पेंशन ब्रिज गिर गया। जिससे उसके ऊपर मौजूद 150 लोग पानी में गिर पड़े। चार दिन पहले मरम्मत के बाद पुल को खोला गया था। जिससे पुल की क्वालिटी पर भी सवाल खड़े हो रहें हैं। किसी तरह की निर्माण साम्रज्ञी का इस्तेमाल किया गया, यह जांच के घेरे में हैं।
रक्षा अधिकारी के अनुसार, एनडीआरएफ टीम के साथ वायुसेना का विमान राहत कार्यों के लिए रवाना हो गया है। एक घंटे में दूसरा विमान भेजा जाएगा। जामनगर और आसपास के अन्य स्थानों में बचाव कार्यों के लिए हेलीकाप्टरों को तैयार रखा गया है। भुज और अन्य स्थानों से मोरबी के लिए गरुड़ कमांडो भेजे गए हैं।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारियों से बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने को कहा। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की तीन टीम मौके पर पहुंच चुंकी हैं।
पीएम ने अधिकारियों को स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है। पीएम ने केंद्र सरकार की तरफ से घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, राज्य सरकार ने मरने वालों के परिजनों को चार लाख और घायलों को 50 हजार देने का निर्णय लिया है।
अभी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा बयान, कहा- एक माह में न्याय नहीं मिला तो देश छोड़ दूंगा
हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुल गिरा तो उसमें बड़ी संख्या में लोग थे। लोगों में चीख पुकार मच गई। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पानी में गिरने के बाद सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक राहत कार्य जारी है। फिलहाल लोगों को पानी से बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines