Gujarat ISIS Terrorist Arrested Case Update: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से जो आतंकी पकड़े गए हैं। वे श्रीलंकाई मूल के हैं। सूत्रों से पता लगा है कि इन आतंकियों को अहमदाबाद से किसी टारगेटेड लोकेशन पर भेजा जाना था। पाकिस्तान के एक हैंडलर के आदेश का ये लोग इंतजार कर रहे थे। इन आतंकियों को हथियार भी अलग से मुहैया करवाने थे। सूत्रों से पता लगा है कि एनक्रिप्टेड चेट्स एटीएस को इन आतंकियों के फोन से मिली है। आतंकियों की पहचान 33 साल के मोहम्मद नुसरत, 35 साल के मोहम्मद फारीश, 27 साल के मोहम्मद नफरान 43 साल के मोहम्मद रशदीन के तौर पर हुई है।
चारों आईएसआईएस आतंकियों से लगातार गुजरात एटीएस पूछताछ कर रही है। लेकिन 21 और 22 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल मैचों से पहले आतंकियों का पकड़ा जाना कहीं न कहीं सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। अभी इन आतंकियों से लगातार पूछताछ हो रही है। वाकई इन आतंकियों के मंसूबे क्या थे? इसके बार में अभी सटीक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और भी अलर्ट हो गई है।
यह भी पढ़ें:Srinagar Terrorist Attack: BJP नेता के घर में कैसे घुसे आतंकी? करीबियों ने सुनाई आपबीती
कहीं कोई और आतंकी पुलिस की नजर से बच तो नहीं गया, क्या इनको लोकल हैंडलर से मदद मिली? इसको लेकर लगातार पुलिस काम कर रही है। एयरपोर्ट पर फिलहाल हाई अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भी गुजरात के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने कि धमकी पुलिस को ईमेल के जरिए मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूलों की जांच की थी। पुलिस ने कई जगह अलर्ट जारी किया था, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।
चेन्नई के रास्ते आतंकी पहुंचे अहमदाबाद
एटीएस इस बात का पता भी लगाने में जुटी है कि ये आतंकी इससे पहले यहां आ चुके हैं या नहीं? लोकल इनका कौन जानकार था? बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई मूल के आतंकी पहले चेन्नई आए थे। बाद में वहां से अहमदाबाद पहुंचे। इससे पहले 6 मई को अहमदाबाद के 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद 12 मई को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट को उड़ा देने की धमकी आई थी। पुलिस के अनुसार सभी ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए थे। पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी किसी अज्ञात ने मैसेज भेजा था।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
33 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines