नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर बाद तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बताया जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान हो सकता है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर जबकि हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा समेत अन्य पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
अभी पढ़ें – कर्नाटक: BJP MLA उदय गरुड़ाचार को 2 महीने की जेल, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का था आरोप
बता दें कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को छठी बार जीत मिली थी। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटों पर, जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं अन्य के खाते में 6 सीट गई थी। चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने विजय रूपाणी को CM बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में उनकी जगह राज्य की कमान भूपेंद्र पटेल को सौंपी गई थी।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को जीत मिली थी। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', एयर फेयर में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक; तुरंत सुनवाई नहीं
26 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
36 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
56 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines