चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज; गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान संभव

election commmission of india
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर बाद तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बताया जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान हो सकता है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर जबकि हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा समेत अन्य पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

अभी पढ़ें – कर्नाटक: BJP MLA उदय गरुड़ाचार को 2 महीने की जेल, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का था आरोप

विज्ञापन

 

बता दें कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को छठी बार जीत मिली थी। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटों पर, जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं अन्‍य के खाते में 6 सीट गई थी। चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने विजय रूपाणी को CM बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में उनकी जगह राज्य की कमान भूपेंद्र पटेल को सौंपी गई थी।

विज्ञापन

वहीं, हिमाचल प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को जीत मिली थी। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ