गांधीनगर: गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पर शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के दौरान आवारा गायों ने हमला कर दिया। घटना गांधीनगर की बताई जा रही है। गाय के हमले के बाद नितिन पटेल के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए –एक साथ पहुंची इतनी भीड़ कि सुरक्षा पर खड़े हो गए सवाल, फिर ASI ने लिया बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाला जा रही थी। इस दौरान नितिन पटेल हाथ में तिरंगा लेकर अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे थे। इसी दौरान एक गाय सामने से दौड़ती आई। गाय ने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और फिर नितिन पटेल को टक्कर मारी। गाय के हमले के बाद नितिन पटेल गिर गए जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।
पीएम मोदी की मां हीरा बा ने भी मनाया आजादी का जश्न
आजादी के जश्न के मौके पर एक और वीडियो गुजरात से सामने आया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देतीं दिख रहीं हैं। हीरा बा बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लिए दिख रहीं हैं। वीडियो में हीरा बा छोटे बच्चों को तिरंगा बांटती भी दिख रही हैं।
और पढ़िए –शिंदे गुट में बगावत की आशंका, संजय शिरसाट ने उद्धव की तारीफ की, 10 मिनट बाद ट्वीट डिलीट
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', PM मोदी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल
11 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
3 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
5 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
6 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
6 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
7 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines