हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat:  अमित शाह बोले- गुजरात में सहकारी क्षेत्र देश भर के लिए एक मॉडल

विज्ञापन

गुजरात: गुजरात में सहकारी क्षेत्र का आपसी समन्वय और सामूहिक विकास देश भर में सहकारी समितियों के लिए एक मॉडल है। यह बात केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहीं। रविवार को वह गुजरात, अमरेली में आयोजित गुजरात के प्रमुख सहकारी संस्थानों की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बोल रहे थे। आज केंद्रीय मंत्री ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन भी किए।

 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने गृहमंत्री ने 8 से 9 सितंबर को नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्य सहकारिता मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सहयोग नीति, राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस, सहकारिता मंत्रालय की नई प्रस्तावित योजनाएँ जैसे प्रत्येक पंचायत में प्राथमिक कृषि ऋण समितियाँ (PACS), कृषि आधारित और अन्य उत्पादों का निर्यात, जैविक उत्पादों का प्रचार और विपणन, सहकारी समितियों का नए क्षेत्रों में विस्तार आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण, निष्क्रिय पैक्स के पुनरोद्धार के लिए कार्य योजना और पैक्स के मॉडल उप-नियमों सहित पैक्स और मॉडल उप-नियमों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा दीर्घकालिक वित्तपोषण को प्राथमिकता देने के संबंध में प्राथमिक सहकारी समितियों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों की उपस्थिति में दुग्ध सहकारी समितियां और मछली सहकारी समितियां पर बात हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola