हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'कांग्रेस ने बच्चों की टॉफियों पर भी 21% टैक्स लगाया था, अगर मैं करता तो...', GST रिफॉर्म पर बोले पीएम मोदी

जीएसटी के रिफॉर्म होने के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन किया। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद अब तक का सबसे बड़ा फैसला है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
GST रिफॉर्म पर बोले पीएम मोदी।

जीएसटी के रिफॉर्म होने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली में पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह आजादी के बाद अब तक का सबसे बड़ा फैसला है। कहा कि समय पर बदलाव के बिना, हम अपने देश को आज की वैश्विक परिस्थिति में उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई नहीं भूल सकता कि कांग्रेस सरकार ने आपका मासिक बजट कैसे बढ़ाया था। कांग्रेस बच्चों के लिए टॉफियों पर भी 21% टैक्स लगाती थी। अगर मोदी ने ऐसा किया होता, तो वे मेरे बाल नोच लेते।

‘अब जीएसटी और भी सरल हो गया’

पीएम मोदी ने कहा कि अब जीएसटी और भी सरल हो गया है। 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन अगली पीढ़ी का सुधार लागू किया जाएगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से ‘मातृशक्ति’ से संबंधित हैं।

पीएम मोदी ने बताया सबसे बड़ा सुधार

दिल्ली में पीएम मोदी ने कहा कि GST स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। दरअसल, ये सुधार देश के लिए समर्थन और विकास का दोहरा लाभ हैं। कहा कि एक तरफ देश के आम लोगों का पैसा बचेगा, तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कहा कि 8 साल पहले जब GST लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएं पहले भी होती थीं, लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ।

युवाओं के लिए बताए ये फायदे

पीएम मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म को युवाओं के लिए भी फायदेमंद बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए एक और लाभ फिटनेस क्षेत्र में होने वाला है। जिम, सैलून, योग जैसी सेवाओं पर टैक्स कम कर दिया गया है, यानी हमारे युवा फिट भी रहेंगे और हिट भी।

जीएसटी रिफॉर्म को पांच रत्नों से जोड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में किए गए सुधारों का सारांश यह है कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 रत्न जोड़ेगा। पहला, कर की धारा सरल होगी। दूसरा, भारत के नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ेगी। तीसरा, उपभोग और विकास दर बढ़ेगी। चौथा, व्यापार करने में आसानी होगी, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा। पांचवां, विकसित भारत के लिए सहकारी संघवाद और मजबूत होगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें