GST Rate Deduction Impact: देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरें घटने से सरकार को राजस्व आय में घाटा हो सकता है। अनुमान लगाया गया है कि GST दरें घटने से वित्तीय वर्ष 2026 में केंद्र सरकार को 3700 करोड़ का राजस्व घाटा, 48000 करोड़ का सकल राजस्व घाटा (Gross Revenue Loss) और 25794 करोड़ का शुद्ध राजस्व घाटा (Net Revenue Loss) हो सकता है। स्टेट बैंक ऑप इंडिया (SBI) की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: GST की दरें बदलने से क्या-क्या हुआ सस्ता? 6 बातें जो आपके लिए जानना जरूरी
4 से घटाकर 2 की गई GST की दरें
बता दें कि GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सहमति से GST की दरें घटाने का फैसला लिया। पहले GST की 4 दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत थीं, लेकिन अब यह दरें सिर्फ 5 और 18 प्रतिशत रह गई हैं। वहीं लग्जरी और सिन प्रोडक्ट्स पर 40 प्रतिशत GST लगाने का ऐलान किया गया है। इस बदलाव को मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सबसे बड़ा फायदा बताया जा रहा है, क्योंकि GST की दरें बदलने से कई चीजों के दामों में कटौती हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: GST की 40% दर से क्या होगा महंगा और कब से होगी लागू? वित्तमंत्री सीतारमण ने दिया अपडेट
सरकार को इतना घाटा होने का अनुमान
SBI की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार, राजस्व घाटा 6960 रुपये रहने का अनुमान था, लेकिन उपभोग और विकास दर बढ़ने से वित्तीय वर्ष 2026 में यह घाटा 3740 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2024 के आंकड़ों के आधार पर, वित्तीय वर्ष 2026 में सकल राजस्व घाटा 93000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, लेकिन अतिरिक्त राजस्व इकट्ठा होने से सकल राजस्व घाटा 48000 करोड़ रुपये रह सकता है। वहीं शुद्ध राजस्व घाटा 1.11 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जो हाई टेक्स रेवेन्यू और मजबूत उपभोग दर से यह घाटा 25794 करोड़ रुपये रह सकता है।
यह भी पढ़ें: GST की बैठक में बड़ा फैसला, अब होगी सिर्फ 5% और 18% की टैक्स स्लैब, 22 सितंबर से होगा लागू
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि GST की दरों में कटौती से सरकार को करीब 1 ट्रिलियन का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो चुका है।
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
33 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
53 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines