GST Council Meeting: आज से दो दिन के लिए जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। ये दो दिवसीय मीटिंग 4 सितंबर तक चलेगी। मीटिंग की खासियत टैक्स स्ट्रक्चर में होने वाले बदलावों को माना जा रहा है। दरअसल, इस बार टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव हो सकते हैं जिसमें सरकार 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 करने का फैसला ले सकती है। अगर ऐसा हुआ तो 2017 में GST लागू होने के बाद ये सबसे बड़ा टैक्स बदलाव होगा।
खत्म होंगे 12% और 28% के टैक्स स्लैब
जीएसटी काउंसिल की आज 56वीं बैठक दिल्ली में होगी। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले से भी जीएसटी काउंसिल मीटिंग के बारे में घोषणा की थी। इस बैठक के बाद देश में केवल दो टैक्स स्लैब- 5% और 18% लागू हो सकते हैं, जबकि वर्तमान में लागू 12% और 28% स्लैब को समाप्त किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसे टैक्स सिस्टम को और सरल और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- हार्ले डेविडसन या भारतीय उत्पादों को खत्म करना, ट्रंप ने भारत पर हैवी टैरिफ लगाने की बताई वजह
सस्ते होंगे ये सामान
GST रिफॉर्म से जुड़े प्रस्तावों के लागू होने के बाद रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसमें नमकीन, साबुन, कपड़े और तेल शामिल हैं। स्लैब में बदलाव होने के बाद जूते, टीवीस एसी और मोबाइल फोन के दाम भी घट सकते हैं।
खाने-पीने के सामान सस्ते होंगे
जीएसटी बैठक में जीरो GST स्लैब के दायरे में भी सरकार द्वारा इजाफा किया जा सकता है। इससे कई जरूरी सामानों के सस्ते, खासतौर पर खान-पान की चीजों के दाम कम होने की उम्मीदें लगाई जा रही है। इनमें शामिल फूड प्रोडक्ट इस प्रकार है: कोको बेस्ड चॉकलेट, पेस्ट्री, आइसक्रीम, पास्ता, पराठा और कॉर्नफ्लेक्स।
शिक्षा से जुड़े सामान भी होंगे सस्ते
सरकार के पास शिक्षा से जुड़ी चीजों को भी GST फ्री करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें मैप्स, वाटर चार्ट, दीवारों वाले मानचित्र और ग्लोब के साथ पेंसिल, शार्पनर और प्रैक्टिस बुक भी सस्ते हो सकते हैं। इसके अलावा, हैंडलूम उत्पादों के दाम भी घट सकते हैं। 1000 रुपये से कम के जूते, सीमेंट रेडी मिक्स कंक्रीट पर भी दाम घटाने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें- ट्रंप के 50% टैरिफ से कपड़ा उद्योग को नुकसान, उत्पादन और लोगों की नौकरियां संकट में
संबंधित खबरें
राहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 mins agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
29 mins agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
7 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
7 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
8 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
8 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
8 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines