ट्रंप के 50% टैरिफ से कपड़ा उद्योग को नुकसान, उत्पादन और लोगों की नौकरियां संकट में

Donald Trump Tariffs: ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के चलते तिरुपुर के कपड़ा व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले से हुए सौदों पर नए तरीके से बात हो रही है लेकिन फिर भी मुनाफा कम हो रहा है, जो यहां के लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा।

Source-News24

Donald Trump Tariffs: अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के चलते तिरुप्पुर का धागा और बुनाई उद्योग गंभीर अनिश्चितता का सामना कर रहा है। स्थानीय बुनाई कारखानों में उत्पादन धीमा पड़ गया है और कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। उद्योग के लोगों का कहना है कि अधिकांश निर्यातक अमेरिकी बाजार पर निर्भर हैं और इस स्थिति के लगातार बने रहने से तिरुप्पुर के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन

तिरुप्पुर बुनाई उद्योग पर 50% अमेरिकी टैरिफ के नुकसान

उत्पादन में कमी

विज्ञापन

ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते बुनकरों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कारखानो में उत्पादन की कमी हो रहै है जिससे कई कर्मचारियों की नौकरी खतरे में हैं। तिरुप्पुर में लाखों लोग बुनकरों का काम करते हैं और कपड़ा उद्योगों में काम करते हैं। टैरिफ वृद्धि से कर्मचारियों की नौकरी अस्थायी या स्थायी रूप से खतरे में पड़ सकती है।

इतना ही नहीं कपड़ा मिल के मालिकों के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ की वजह से अब निर्यात बोझ बन गया है। यहां के अधिकांश निर्यात्क अमेरिकी बाजारों पर निर्भर हैं। कई ऑर्डर में गिरावट हुई है तो कुछ लोगों से छूट की मांग की गई है, जिसकी वजह से निर्यातकों की आमदनी पर असर हुआ है।

विज्ञापन

औद्योगिक नुकसान की संभावनाएं तेज

तिरुप्पुर का अमेरिका को वार्षिक निर्यात लगभग 15,000 करोड़ रुपये का है। इस टैरिफ से पूरे निर्यात क्षेत्र और उससे जुड़े परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। हालांकि, तिरुप्पुर निर्यातक और निर्माता संघ ने मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार से कूटनीतिक या नीति उपायों के माध्यम से टैरिफ वृद्धि के प्रभाव को कम करने की अपील की है।

विज्ञापन

सरकार की मदद जरूरी

सरकार से अपेक्षा की जा रही है कि केंद्र और राज्य मिलकर इस संकट के समाधान के लिए कदम उठाएं। इसमें वित्तीय सहायता, ब्याज मुक्त ऋण और नए निर्यात बाजारों की तलाश जैसे उपाय शामिल हो सकते हैं। इससे तिरुप्पुर के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी को सुरक्षित किया जा सकेगा और उद्योग की स्थिरता बनी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ