गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान 12% और 28% स्लैब हटाने को लेकर मंत्रियों के पैनल (GOM) ने इसे मंजूरी दे दी है। वहीं 5% और 18% की दो दरें प्रस्तावित की गई हैं। अब यह अंतिम प्रस्ताव को लेकर GST को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि GST परिषद की मंजूरी मिलना तय है। जिसके बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
पीएम मोदी ने लाल किलो से की थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से 12% और 28% स्लैब हटाने की घोषणा की थी। जिसके बाद मंत्रियों ने इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई दरों की घोषणा होने के बाद आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही किसानों और मिडिल क्लास फैमिली और छोटे-मध्यम व्यापार करने वाले कारोबारियों को भी राहत मिलेगी।
कितना नुकसान हो रहा था इसकी जानकारी नहीं
बिहार के उपमुख्यमंत्री और GST द्वारा गठित मंत्री समूह के संयोजक सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश किए गए सुझावों पर कुछ राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने कमेंट किए थे। सुझावों पर चर्चा करने के बाद इन्हें GST परिषद को भेज दिया गया है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इससे किस वर्ग को कितना नुकसान हो रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन GST के ये दोनों स्लैब हटने से आम लोगों को बहुत लाभ होगा।
स्वास्थ्य और बीमा पर राहत की तैयारी
मंत्रियों के पैनल ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर लगने वाले GST को माफ करने के करने के केंद्र के प्रस्ताव की भी समीक्षा की है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो केंद्र सरकार को सालाना लभगर 9700 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है। अधिकांश राज्यों ने इसका समर्थन किया है। लेकिन एक शर्त रखी कि बीमा कंपनियों को यह लाभ पॉलिसीधारकों को देना होगा।
ये भी पढ़ें: ‘मोदी सरकार ला रही नया टैक्स स्लैब’, राहुल गांधी का GST को लेकर केंद्र पर निशाना
अंतिम मंजूरी मिलने के बाद नई दरें होंगी लागू
बैठक के बाद मंत्री पैनल के संयोजक सम्राट चौधरी ने कहा कि सिफारिशें अब जीएसटी परिषद की अगली बैठक में रखी जाएंगी। वहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद नई दरें लागू की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Video: GST अधिकारी के सामने कपड़े उतारे, व्यापारी बोला- नहीं हैं पैसे, भेज दो जेल
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की डेडलाइन, 5 राज्यों में 30 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट; दिल्ली के लिए 22 दिसंबर तय
3 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
33 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
34 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
47 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines