40 Percent GST Slab Impact: भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरें आज 22 सितंबर 2025 से बदल गई हैं। आज से सिर्फ 5 और 18 प्रतिशत वाली दर लागू हो गई है। अब सभी वस्तुओं एवं सेवाओं पर GST की यही 2 दरें लागू होंगी। आज 22 सितंबर से लोगों को 5 और 18 प्रतिशत GST देना होगा, लेकिन इन दोनों दरों के अलावा एक दर 40 प्रतिशत रहेगी, जो सिन और लग्जरी प्रोडक्ट्स पर लागू होगी। इस दर के दायरे में कुछ चीजें आएंगी, जो काफी महंगी हो जाएंगी।
लेकिन यह दर अभी लागू नहीं होगी, बल्कि इसे तब लागू किया जाएगा, जब सारा कर्ज चुकता हो जाएगा। इसलिए 40 प्रतिशत दर को लागू करने की तारीख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और GST काउंसिल तय करेगी।
यह भी पढ़ें: GST की बैठक में बड़ा फैसला, अब होगी सिर्फ 5% और 18% की टैक्स स्लैब, 22 सितंबर से होगा लागू
40% GST इन चीजों पर लागू होगा
बता दें कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) की 40 प्रतिशत स्लैब कार्बोनेटेड पेय पदार्थों, कैफीन युक्त पेय पदार्थों और नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स जैसे कोका कोला, एनर्जी ड्रिंक्स और दूसरे प्रकार के एयरेटेड वाटर पर लगेगा। ऑनलाइन गेमिंग को डी-मेरिट गुड्स के रूप में फिर से कैटेगराइज किया गया है, जो अब 40 प्रतिशत GST के दायरे में आएंगी। इनके अलावा पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, बीड़ी, जर्दा, चबाने वाला तंबाकू पर भी 40 प्रतिशत GST देना होगा।
यह भी पढ़ें: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस हुए टैक्स-फ्री, नए GST स्लैब के दायरे में कौन-कौन सी दवाइयां और मेडिकल उपकरण होंगे शामिल
इन वाहनों पर भी लगेगा 40% GST
सिन गुड्स और पान-तंबाकू के अलावा 40 प्रतिशत स्लैब के दायरे में मध्यम और बड़े आकार के वाहन भी जाएंगे। जैसे 1500 CC से ज्यादा इंजन वाले वाहन और 4000 मिलीमीटर से ज्यादा लंबाई वाली कारें, जैसे SUV, MUV, MPV और क्रॉस-ओवर यूटिलिटी वाहनों पर भी 40 प्रतिशत GST देना होगा। 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक जैसे रॉयल एनफील्ड क्रूजर्स और हाई-एंड बाइक्स पर भी 40 प्रतिशत GST लगेगा। हेलीकॉप्टर और यॉट भी इसी दर के दायरे में आएंगी।
यह भी पढ़ें: GST New Rates पर PM मोदी का पहला बयान, टैक्स कम होने से मिडिल वर्ग की जिंदगी होगी आसान
40% GST स्लैब का ये असर पड़ेगा
बता दें कि बीड़ी-तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों और लग्जरी वाहनों पर 40 प्रतिशत GST लगाने का मकसद इनके उपभोग को कम करके रेवेन्यू बढ़ाना है। इतना ज्यादा GST लगने से उपरोक्त सभी चीजें पहले की तुलना में और ज्यादा महंगी हो जाएंगी। लोगों को ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा तो वे इन्हें खरीदना बंद कर देंगे। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि 40 प्रतिशत स्लैब से सरकार के रेवेन्यू में करीब 48000 करोड़ की गिरावट आ सकती है। हालांकि कुछ राज्यों ने एक्स्ट्रा सेस लगाने की मांग की है, जिसका अंतिम निर्णय GST परिषद ही लेगी।
संबंधित खबरें
'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
28 mins ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
33 mins agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 hr ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
5 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
6 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines