हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस आज से टैक्स-फ्री, नए GST स्लैब के दायरे में शामिल हैं ये दवाइयां और मेडिकल उपकरण

GST Council Big Decision: जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद केंद्र सरकार ने भारत की जनता को बड़ी राहत दी है। आज से हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस टैक्स फ्री कर दिए गए हैं. अब तक इन पर 18% जीएसटी लगाया जाता था।

Source-News24

GST Council Big Decision: केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए अगली पीढ़ी के लिए GST सुधार लागू करने का ऐलान किया है, जो आज से लागू हो रहे हैं। इन सुधारों के तहत स्वास्थ्य और जीवन बीमा को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है, जबकि कई जरूरी चिकित्सा उपकरण और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को भी सस्ता किया गया है। अब थर्मामीटर, ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट, करेक्टिव चश्मे से लेकर टूथपेस्ट, शैम्पू, साबुन और बेबी डायपर तक पर कम जीएसटी लगेगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “आम आदमी, किसान, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक कदम” बताया है। उन्होंनें 15 अगस्त पर भी लाल किले से जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर घोषणा की थी।

विज्ञापन

हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस टैक्स फ्री

GST काउंसिल मीटिंग के पहले दिन स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा को टैक्स मुक्त कर दिया है। इससे आम लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है। इसका मतलब है कि बीमा पॉलिसी खरीदना अब ज्यादा सस्ता और सरल हो गया है। इससे बीमा कवरेज लेने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि लोग अब अपनी जेब पर कम बोझ डालते हुए सुरक्षा ले पाएंगे।

विज्ञापन

इन मेडिकल उपकरणों के दाम घटे

नई जीएसटी दरों के तहत कई मेडिकल चीजों के दाम कम हुए हैं। इनमें थर्मामीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, डायग्नोस्टिक किट, ग्लूकोमीटर और करेक्टिव चश्मे पर टैक्स दर घटाई गई है। इन सभी उपकरणों पर GST 12% से घटाकर 5% कर दी गई है। इससे रोगियों को कम खर्च में सही इलाज मिलेगा।

किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए राहत

इन सुधारों से हर वर्ग को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। सरकार का दावा है कि किसानों के लिए यह खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि अब ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों पर टैक्स कम लगेगा। महिलाओं और युवाओं के लिए भी हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस सस्ता होने से सुरक्षा लेना आसान होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ