कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने एक बार फिर प्रदर्शन की धमकी दी है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर पुलिस छात्रों को परेशान करती रही तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़ा प्रदर्शन करेगी.
---विज्ञापन---
दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, 'अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के जरिए इसका जवाब देगी. सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए.'
---विज्ञापन---
दीपके से पहले CJP नेता सौरव दास ने भी प्रदर्शन दोबारा शुरू करने की चेतावनी दी थी. सौरव दास ने भी कहा था कि अगर सरकार छात्रों से किए गए वादे से मुकरती है तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में दोबारा प्रदर्शन शुरू करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा.
---विज्ञापन---
सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के पारित अंतरिम आदेश को लेकर यह चिंता जताई है. इस अंतरिम आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को मौजूदा FIR के साथ आगे बढ़ने और जांच जारी रखने की मंजूरी दी है.
---विज्ञापन---
इस आदेश पर सीजेपी का कहना है कि ये सरकार के 25 जुलाई 2026 को छात्रों से किए गए उस वादे से बिल्कुल उलट है, जिसमें प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सारी एफआईआर वापस लेने और किसी भी छात्र को परेशान नहीं करने की बात कही गई थी.
---विज्ञापन---