भारत सरकार ने मेटा को इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (CSEAM) से जुड़े कंटेंट को लेकर नोटिस जारी किया है. साथ ही मंत्रालय ने 7 दिनों के अंदर डिटेल्स में जवाब देने को कहा है. ये जानकारी सूत्रों से मिली है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को तुरंत हटाने/बंद करने का निर्देश दिया है, जो CSEAM तक पहुंच को बढ़ावा देते हैं और उसको आसान बना रहे हैं.

---विज्ञापन---

  • इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेटिव एंड एब्यूज मटेरियल (CSEAM) के मामले पर केंद्र सरकार ने मेटा को कड़ा नोटिस जारी किया है.
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंस्टाग्राम को CSEAM से जुड़े सभी विज्ञापन और ऐसे कंटेंट, जो इस तरह की सामग्री तक पहुंच को बढ़ावा देते हैं या उसे आसान बनाते हैं, तत्काल हटाने/निष्क्रिय करने का निर्देश दिया है.
  • सरकार ने मेटा से 7 दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण (Detailed Explanation) भी मांगा है. सूत्रों के हवाले ये खबर सामने आई है.

बता दें कि भारत समेत दुनियाभर में इंस्टाग्राम का बड़ा यूजरबेस है. युवाओं में इंस्टाग्राम काफी पसंद किया जाता है और इसके रील्स फीचर की मदद से कई लोग घंटों तक का समय बिताते हैं. ऐसे में कंपनियां बेहतर रीज और ब्रांड प्रमोशन के लिए इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देते हैं.

---विज्ञापन---

वॉट्सऐप को लेकर भी जारी हुआ था नोटिस

मेटा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. वहीं, कुछ दिन पहले ही मेटा को वॉट्सऐप पर यूजरनेम फीचर को लेकर भी नोटिस जारी किया गया था और मेटा से जवाब से मांगा था. कंपनी ने वॉट्सऐप पर यूजरनेम रिजर्वेशन के लिए भारत में इसको बतौर टेस्टिंग जारी किया था.

---विज्ञापन---

भारत सरकार ने आशंका जताई थी कि वॉट्सऐप यूजरनेम फीचर की वजह से साइबर ठगों को फायदा मिलेगा. हालांकि कंपनी ने साफ किया था कि वह अभी इस फीचर को रोलआउट नहीं कर रहे हैं, उनका मकसद यूजरनेम फीचर को साल के अंत में लॉन्च करने का है.

---विज्ञापन---

यूजरनेम फीचर से छिपा सकेंगे फोन नंबर

वॉट्सऐप में आने वाले यूजरनेम फीचर की मदद से यूजर्स अपने फोन नंबर को छिपा सकेंगे. अभी अनजान नंबर से आने वॉट्सऐप मैसेज को आसानी से पहचाना जा सकता है कि वह भारतीय नंबर है या फिर विदेशी. अब यूजरनेम फीचर आने से नंबर पहचानने में मुश्किल हो सकती है.

---विज्ञापन---