हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी 'कांदा एक्सप्रेस', जानिए कितने रुपये किलो कम होगा दाम?

केंद्र सरकार ने प्याज की थोक और खुदरा कीमतों को कम करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है. सरकार ने बफर स्टॉक से सप्लाई बढ़ाने के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ की शुरुआत की है

विज्ञापन
केंद्र ने शुरू की कांदा एक्सप्रेस (Photo: AI)

इन दिनों प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. प्याज की कीमतों में औसत से 59 प्रतिशत ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसे में केंद्र सरकार ने थोक और खुदरा कीमतों को कम करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है. सरकार ने बफर स्टॉक से सप्लाई बढ़ाने के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ की शुरुआत की है, जो महाराष्ट्र के नासिक, दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, मदुरै और गुवाहाटी जैसे 5 बड़े शहरों तक प्याज पहुंचा रही है. कांदा एक्सप्रेस के जरिए सोमवार को नासिक के लासलगांव से दिल्ली के लिए बफर स्टॉक से 800 टन से ज्यादा प्याज रवाना किया गया है.

ये भी पढ़ें: चीनी ही नहीं प्‍याज भी हुआ महंगा, 30 दिन में 19% बढ़े दाम, जानें कहां-कितने रुपये में मिल रहा है कांदा?

क्या है मकसद?

सरकार का मकसद है कि मंडियों में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्याज पहुंचाई जा सके ताकि प्याज की थोक कीमतें कम हो सकें. अभी प्याज की कीमत 55 रुपये किलो है, बुधवार को कांदा एक्स्प्रेस के दिल्ली पहुंचने पर सरकारी दर पर प्याज की बिक्री 35 रुपये प्रति किलोग्राम पर मुहैया कराई जाएगी. जैसे-जैसे प्याज की थोक कीमतें कम होंगी, वैसे-वैसे खुदरा दामों में भी कमी आ सकती है. सरकार का कहना है कि प्याज का स्टॉक ठीक-ठाक है, फिर भी कीमतों को कंट्रोल करने के लिए वो बाजार में दखल दे रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार हर वो मुमकिन कोशिश कर रही है, जिससे प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाया जा सके. सरकार कम कीमत पर प्याज मुहैया करवाने वाली है. केंद्र का कहना है कि कुछ कारोबारी जानबूझकर प्याज महंगे दामों में बेच रहे हैं, जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा हो रहा है.

विज्ञापन

क्या है ‘कांदा एक्सप्रेस’?

प्याज की कीमतों को काबू करने के लिए सरकार ने कांदा एक्सप्रेस की शुरुआत की है, जो दिल्ली, चेन्नई कोच्चि, मदुरै और गुवाहाटी तक प्याज पहुंचाएगी. इसका मकसद बड़ी मात्रा में प्याज को सीधे बड़ी मंडियों तक पहुंचाना है, ताकि जिन जगहों पर कीमतों पर दबाव है, वहां प्याज का स्टॉक बढ़ाया जा सके. थोक सप्लाई को बेहतर बनाकर सरकार को उम्मीद है कि सप्लाई चेन के जरिए कीमतों को काबू में किया जा सकेगा और आखिरकार ग्राहकों को राहत मिलेगी. हाल ही में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में प्याज की कोई कमी नहीं है. सरकार के अनुमान के मुताबिक, 2025-26 में प्याज का उत्पादन लगभग 307 लाख टन होने की उम्मीद है. ये पिछले साल के 308 लाख टन के उत्पादन के लगभग बराबर ही है.

ये भी पढ़ें: चीनी की सप्लाई-सेल का बदला नियम, बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola