Google का लुभावना ऑफर: ऑफिस से करोगे काम तो रात बिताने के लिए मिलेगा होटल

Google, Wrok From Home, Hotel Accommodations

Google

विज्ञापन

San Francisco: गूगल (Google) अपने कर्मचारियों को दोबारा दफ्तर में वापस लाने के लिए नई-नई तरकीब खोज रहा है। इसके लिए वह सस्ते रेट पर होटल मुहैया करा रहा है। महज 99 डॉलर यानी 8200 रुपए में चार सितारा होटल में एक रात ठहरने की पेशकश कर रहा है। यह होटल माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में कंपनी के नए बे व्यू कैंपस में स्थित है। दरअसल, गूगल फिर से फुल फोर्स के साथ काम करना चाहता है। हालांकि कर्मचारी इसमें आने वाले खर्चे को लेकर चिंतित हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल कर्मचारियों को छूट के साथ ऑन-कैंपस होटल में रात रुकने के लिए समर स्पेशल की पेशकश कर रहा है।

विज्ञापन
Google, Work From Home, Hotel Accommodations

Google

कर्मचारियों के लिए शर्त भी रखी

गूगल ने अपने फुल टाइम Googlers के लिए ये डील 30 सितंबर तक शुरू की है। इसके लिए भी गूगल ने कुछ शर्तें रखी हैं। कर्मचारियों को अपने पर्सनल क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना होगा, क्योंकि होटल में ठहरने को उनके बिजनेस ट्रैवल में शामिल नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा- काफी किफायती है ये डील

गूगल ने पिछले साल कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन दफ्तर आने की शुरुआत की थी। गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम अपनी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए यात्रा करने वाले कर्मचारियों के लिए नियमित रुप से होटल चलाते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों को अन्य सेवाओं और मनोरंजन पर भी छूट दी जाती है। यदि कोई कर्मचारी कंपनी के होटल में 30 दिनों के लिए रुकता है, तो 2970 डॉलर खर्च आएगा। यदि एक रात के लिए चार सितारा होटल में ठहरते हैं तो 120 से 250 डॉलर प्रति रात का खर्च आता है। लेकिन हम 90 डॉलर में यह सुविधा दे रहे हैं।

कर्मचारियों को पसंद नहीं आई डील

हालांकि गूगल का यह आइडिया कुछ कर्मचारियों को पसंद नहीं आया है। एक कर्मचारी ने कंपनी के इंटरनल फोरम पर लिखा कि इस डील से लगता है कि अब हम अपनी तनख्वाह गूगल को वापस दे रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ