Gold Smuggler Actress Ranya Rao: गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार कन्नड़ एक्टर रान्या राव को लेकर आजकल कर्नाटक में राजनीतिक घमासान चल रहा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर पक्षपात करने और मामले को दबाने का आरोप लगा रही हैं। ताजा मामला 12 एकड़ जमीन का है, जिसके बारे में चर्चा है कि यह जमीन रान्या को भाजपा सरकार ने अलॉट की थी।
इस पर कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सफाई दी है। भाजपा ने जहां रान्या राव को बचाने के लिए एक मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस ने इस आरोप का जवाब देते हुए भाजपा पर TMT स्टील बार फैक्ट्री लगाने के लिए रान्या राव को 12 एकड़ जमीन आवंटित करने का आरोप लगाया है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि जांच चल रही है और केंद्रीय जांच ब्यूरो के भी जांच में शामिल होने से सच्चाई सामने आएगी।
यह भी पढ़ें:‘प्रलय के पैगंबर’ की भविष्यवाणी हुई सच! जानें भारत से क्या है ‘नए नास्त्रेदमस’ का कनेक्शन
कांग्रेस नेताओं की स्मगलिंग में संलिप्तता का आरोप
कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर मामले में स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार के सबसे बड़ी सोने की चोरी में शामिल होने की खबरें आश्चर्य की बात नहीं हैं, खासकर इस सरकार का घोटाले करने का ट्रैक रिकॉर्ड है। सरकारी प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन हुआ है, जिसके कारण रान्या राव को कथित रूप से 12 करोड़ रुपये से अधिक के सोने की तस्करी करने में सफलता मिली।
सरकार के प्रभावशाली व्यक्तियों के समर्थन के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता। अगर मीडिया में चल रही खबरें सच हैं तो इससे कथित सांठगांठ को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है। जिम्मेदार लोगों को बचाने का सरकार का कोई भी प्रयास उल्टा ही पड़ेगा, खासकर तब जब CBI मामले की जांच में जुट गई है। सच्चाई तो सामने आ ही जाएगी और इस जघन्य अपराध में सरकार की संलिप्तता और उजागर होगी।
यह भी पढ़ें:देह व्यापार के धंधे से 4 एक्ट्रेस रेस्क्यू, पुलिस ने होटल में ट्रैप लगाकर किया धंधे का पर्दाफाश
कांग्रेस का पलटवार- भाजपा कार्यकाल में आवंटित हुई थी जमीन
मध्यम एवं बड़े उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने पलटवार करते हुए एक बयान जारी करके कहा कि अभिनेत्री रान्या राव से जुड़ी कंपनी क्सीरोडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को स्वीकृत 12 एकड़ जमीन आधिकारिक तौर पर आवंटित नहीं की गई, क्योंकि कंपनी निर्धारित भुगतान करने में विफल रही। जब भाजपा सत्ता में थी तो उसने स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए फरवरी 2023 में रान्या राव की फर्म को तुमकुरु के सिरा में 12 एकड़ जमीन आवंटित की थी। यह भाजपा के कार्यकाल के दौरान हुआ। जांच करने दीजिए। हम उन्हें रोक नहीं रहे हैं।
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
14 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
42 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
44 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines