---विज्ञापन---

मुंबई

देह व्यापार के धंधे से 4 एक्ट्रेस रेस्क्यू, पुलिस ने होटल में ट्रैप लगाकर किया धंधे का पर्दाफाश

होटल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है, जिसके चंगुल से 4 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। यह लड़कियां टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं, ऐसा उन्होंने पुलिस को बताया। मुखबिर की सूचना पर मुंबई में गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया। आइए पूरा मामला जानते हैं...

Mumbai News: समुद्र किनारे बसे खूबसूरत शहर मुंबई में बीती रात पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया और आरोपियों के चंगुल से 4 अभिनेत्रियों को बचाया। पुलिस ने एक आरोप को गिरफ्तार भी किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रैकेट की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और श्याम सुंदर अरोड़ा नामक व्यक्ति को महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शहर के पवई इलाके में एक होटल से यह कार्रवाई की गई। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ चारों पीड़िताओं के बयान दर्ज करके पवई पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि उसके सहयोगियों का सुराग मिल सके, क्योंकि रैकेट में और लोग शामिल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

खबर अपडेट हो रही है…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2025 07:25 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola