आज पूरे देश में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु में लगातार बढ़ोतरी होती रहती है। अगर आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह गुड न्यूज है। आइए जानते हैं कि क्या है सोने-चांदी का रेट?
अक्षय तृतीया पर सोने का रेट
बता दें कि एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने में 500 रुपये से अधिक गिरावट आई है। सुबह 9.40 बजे यह 509 रुपये यानी 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 95,083 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। पिछले साल में यह 95,592 रुपये पर बंद हुआ और आज 95,353 रुपये पर खुला। शुरुआत में यह 95090 रुपये तक नीचे गया और 95353.00 रुपये तक ऊपर गया।
चांदी की कीमत
चांदी की कीमत में भी अक्षय तृतीया पर गिरावट दिख रही है। एससीएक्स पर मई डिलीवरी वाली चांदी सुबह 9.44 बजे 1074 रुपये यानी 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 95,788 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। पिछले सत्र में यह 96,862 रुपये पर बंद हुई थी और आज 96,113 रुपये पर खुली। शुरुआती बिजनेस में यह 95,787 रुपये तक नीचे और 96,134 रुपये तक ऊपर गई।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,050 रुपये बढ़कर 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये घटकर 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये उछलकर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले दिन यह 97,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 hr agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines