Andhra Temple: नवरात्रि के मौके आंध्र प्रदेश के एक मंदिर को कैश और सोने से सजाया गया है। सोशल मीडिया पर मंदिर के सजावट की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि नवरात्रि में इस मंदिर के पास दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है। मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।
कैश से सजाया गया ये मंदिर गोदावरी जिले के पेनुगोंडा शहर में स्थित है। इस मंदिर को देवी वासवी कन्याका परमेश्वरी के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि ये मंदिर 138 साल पुराना है। नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर को अनोखे तरीके से सजाया गया है। मंदिर के अंदर मौजूद मूर्ति को सोने से जबकि मंदिर के अंदर की दीवारों को कैश से सजाया गया है।
बताया जा रहा है कि मंदिर को कैश से सजाने के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये के नोट यूज किए गए हैं। इनमें 500, 200, 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोट शामिल हैं। वहीं माता की मूर्ति को 6 किलोग्राम सोने, 3 किलोग्राम चांदी और से सजाया गया है। ज्वैलरी और कैश मिलाकर कुल छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले 20 सालों से नवरात्रि के दौरान मंदिर को सोना और कैश से सजाने की परंपरा चली आ रही है। यह पूछे जाने पर कि उत्सव के नौ दिन पूरे होने के बाद ज्वैलरी और कैश का क्या होगा, मंदिर समिति ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि ये सार्वजनिक योगदान है और पूजा समाप्त होने के बाद इसे वापस कर दिया जाएगा। यह मंदिर ट्रस्ट के पास नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
2018 के 'BJP IT Cell' वीडियो केस में यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली कोर्ट का नया समन, 17 अक्टूबर को सुनवाई
4 mins agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
11 mins agoLIVE: इंडिया गेट से हिरासत में लिए गए अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा
28 mins agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
7 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
10 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
13 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
14 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines