इंद्रजीत सिंह, गोवा: गोवा में रेव पार्टियों पर पुलिस पर छापेमारी जारी है। रविवार को ओजरान में क्लब 9 बार मिराज में एएनसी और अंजुना पुलिस स्टेशन ने रेव पार्टी का भंडोफोड़ किया। इसके बाद आयोजकों और पार्टी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभी पढ़ें – योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा कोआर्डिनेशन कमेटी से दिया इस्तीफा, किसानों को लगा बड़ा झटका
वहीं मेथमफेटामाइन रखने के आरोप में एक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस दौरान क्लब के मालिक को पकड़ा है। अंजुना पुलिस ने मिथुन गोपाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र 27 साल है। उसे बेंगलुरु में मेथमफेटामाइन नामक ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
संयुक्त छापेमारी में पकड़े गए
वागातोर में क्लब 9 बार में कार्यकारी मजिस्ट्रेट एएनसी और अंजुना पुलिस के साथ एक संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें 27 वर्ष के मिथुन गोपाल के पास से 10,000 रुपये बरामद किए गए। उपरोक्त आरोपी व्यक्ति के साथ-साथ पार्टी के आयोजक कॉक्सटाउन, बेंगलुरु के वेन डेविस को भी गिरफ्तार किया गया है।
अभी पढ़ें – दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के कामकाज को लेकर हाईकोर्ट में याचिका
पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (ए) और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह छापेमारी एसपी नॉर्थ शोबित सक्सेना आईपीएस के साथ एसडीपीओ मापुसा जीवबा दलवी और पीआई एएनसी अरुण देसाई, पी प्रशाल देसाई की देखरेख में की गई। आगे की जांच जारी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
6 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
7 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
7 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
8 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
10 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
10 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines